फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Singapore Woman Wants to leave islam, reaches Sharia Court for Verdict

Malaysia: इस्लाम मुझे बिल्कुल पसंद नहीं, मुस्लिम महिला ने अपने धर्म को कोर्ट में दी चुनौती

Sat, 28 May 2022 01:54 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वालालंपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्वालालंपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 28 May 2022 01:54 PM IST
सार

कई देशों में धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर बहस होती रहती है। लेकिन इस बार का मामला लोगों को काफी हैरान करने वाला है। एक महिला ने कहा है कि उसे इस्लाम पसंद नहीं है और उसने खुद के धर्म को अदालत में चुनौती दे दी दै।

विज्ञापन
Singapore Woman Wants to leave islam, reaches Sharia Court for Verdict
मुस्लिम महिला(सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर में धर्मांतरण का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक मुस्लिम महिला ने खुद के धर्म को ही हाईकोर्ट में चुनौती दे दी है। महिला ने अपनी याचिका में कहा है कि मुझे इस्लाम पसंद नहीं है और मैं उसके किसी नियम को नहीं मानती हूं। महिला ने कहा कि मैं सूअर का मांस भी खाती हूं और खूब शराब पीती हूं जो कि मुस्लिम धर्म में निषेध है। अब अदालत इस मामले पर 15 जून को सुनवाई करेगी।

विज्ञापन


महिला ने अपनी याचिका में कही ये बात
महिला ने अपनी याचिका में कहा है कि भले ही उसे एक मुस्लिम माता-पिता ने जन्म दिया हो, लेकिन उसने कभी इस धर्म को स्वीकार नहीं किया है। महिला ने कहा कि वह बौद्ध धर्म को मानती है। महिला ने अदालत से यह मांग की है कि वह इस बात की घोषणा करे की वह मुस्लिम नहीं है। साथ ही अपनी याचिका में उसने कोर्ट से यह तय करने की भी मांग की है कि शरिया कोर्ट के पास किसी व्यक्ति को इस्लाम धर्म से निकालने का अधिकार है या नहीं।
विज्ञापन


2020 में शरिया हाईकोर्ट ने महिला के खिलाफ सुनाया था फैसला
बता दें कि महिला ने इससे पहले साल 2020 में भी शरिया की अदालत में याचिका डाली थी। इसमें भी महिला ने धर्म छोड़ने की दलील दी थी। लेकिन अदालत ने जब 2021 फैसला सुनाया तो उसके मुस्लिम धर्म छोड़ने को मान्यता देने से इनकार कर दिया था। अब महिला ने इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed