फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Singapore: Punishment of Indian descent for hurting a person religious beliefs and drinking alcohol

सिंगापुर : धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंचाने और शराब पीने के जुर्म में भारतवंशी को जेल की सजा

Sun, 15 Aug 2021 01:16 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, सिंगापुर
एजेंसी, सिंगापुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 15 Aug 2021 01:16 AM IST
सार

  • बस चालक की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने और नशे की हालत में मिलने का पाया गया दोषी
  • जसविंदर सिंह को 13 हफ्ते 13 दिन की सुनाई गई सजा 

विज्ञापन
Singapore: Punishment of Indian descent for hurting a person religious beliefs and drinking alcohol
jailed

विस्तार

भारतीय मूल के 53 वर्षीय सिंगापुरी नागरिक को एक शख्स की धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंचाने और सार्वजनिक तौर पर शराब के नशे की हालत में पाए जाने के आरोप में जेल की सजा सुनाई गई। जसविंदर सिंह को 13 हफ्ते 13 दिन की सजा सुनाई गई। उसने एक बस चालक की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने और सार्वजनिक तौर पर नशे की हालत में मिलने का अपना दोष स्वीकार किया।

विज्ञापन


30 जून को शराब के नशे में बिना मास्क पाया गया जसविंदर सिंह
जानकारी के मुताबिक, सिंह को 29 जून से सात अगस्त तक क्षमा मिलने के बाद जेल से रिहा ही किया गया था जब यह घटना हुई। 30 जून को वह शराब के नशे में बिना मास्क लगाए एक सार्वजनिक बस में चढ़ा और बस के एक जगह रुकने पर, उसने बस चालक के पास जाकर उसके कान में उसकी नस्ल के बारे में पूछा।
विज्ञापन


बस चालक ने जब उसे बताया तो जसविंदर उस पर चिल्लाया और उसे आतंकवादी कहने लगा। उसने चालक के धर्म और उसकी मां को लेकर भी अपशब्द कहे। 10 मिनट बाद इंटरचेंज पर बस के पहुंचने के बाद भी वह ड्राइवर को चिढ़ाता रहा और नीचे उतरने के बाद मारपीट करने की चुनौती देता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed