फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Singapore is now the safest country on earth to be in during covid 19 pandemic

सवाल: कोरोना काल में रहने के लिए सबसे सुरक्षित देश कौन-सा, इस लिस्ट में भारत किस नंबर पर?

Fri, 30 Apr 2021 04:26 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 30 Apr 2021 04:26 PM IST
सार

कोरोना महामारी के संकट काल में सिंगापुर सबसे ज्यादा सुरक्षित देश माना जा रहा है। सिंगापुर को यह उपाधि कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर नियंत्रण पाकर मिली है।

विज्ञापन
Singapore is now the safest country on earth to be in during covid 19 pandemic
singapore

विस्तार

कोरोना महामारी के दौरान मौजूदा समय में सिंगापुर सबसे सुरक्षित देश माना जा रहा है। ये हम नहीं कह रहे हैं, ये ब्लूमबर्ग की कोविड रेजिलेंशन रैंकिंग रिपोर्ट कह रही है। इस रैंकिंग को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। इसके तहत कोरोना वायरस के दौरान कौन-सा देश कितना सुरक्षित है, इसके आधार पर उन्हें रैंक दी जाती है। 

विज्ञापन


सूची में न्यूजीलैंड से आगे निकला सिंगापुर
सिंगापुर इस रैंकिंग में सबसे ऊपर है और इसके बाद न्यूजीलैंड का नाम आता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन देशों को ऊपर की रैंक इस आधार पर दी जाती है कि किस देश ने कितनी तेजी से कोरोना वायरस पर नियंत्रण किया और वैक्सीनेशन के कार्यक्रम की रफ्तार को कितनी तेजी से बढ़ाया।
विज्ञापन


सिंगापुर की सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर स्थानीय स्तर पर काफी बेहतर तरीके से नियंत्रण पाया है। सिंगापुर में मौजूदा समय में कोरोना वायरस के मामले ना के बराबर हैं। यही नहीं सिंगापुर की पहली से तैयार वैक्सीन उसकी आबादी का पांचवां हिस्सा कवर करने के बराबर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को मिला 30वां स्थान
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और न्यूजीलैंड तीन ऐसे देश हैं, जो अपने लोगों को महामारी से पहले की सामान्य जिंदगी देने में समर्थ हैं। ब्लूमबर्ग ने इस रैंकिंग के लिए 53 देशों को चुना और वहां कोरोना वायरस से निपटने के लिए उठाए गए कदमों का विश्लेषण किया। रैंकिंग के आधार पर भारत 53 देशों में से 30वें नंबर पर है। सबसे ज्यादा खराब प्रदर्शन करने वाले देशों में पोलैंड, ब्राजील और अर्जेंटीना शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed