Air India: बम धमकी के बाद सिंगापुर ने तैनात किए लड़ाकू विमान, मदुरै से आ रही फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई
सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली थी, जिसमें कहा गया था कि विमान AXB684 में बम है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगापुर सशस्त्र बलों ने मंगलवार को मदुरै से सिंगापुर आने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान IX 684 को बम की धमकी के बाद आबादी वाले क्षेत्रों से दूर ले जाने के लिए दो लड़ाकू विमान तैनात किए। जिसके बाद, विमान की सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
सिंगापुर के रक्षा मंत्री एनजी इंग हेन ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली थी, जिसमें कहा गया था कि विमान AXB684 में बम है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'हमारे दो RSAF F-15SG विमानों ने विमान को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर ले जाने के लिए एस्कॉर्ट किया और आखिरकार यह विमान रात 10:04 बजे सिंगापुर के चांगी हवाईअड्डे पर सुरक्षित रूप से लैंड हुआ।'
इस दौरान ग्राउंड बेस्ड एयर डिफेंस (जीबीएडी) सिस्टम और एक्सप्लोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल (ईओडी) टीमें भी सक्रिय की गईं। विमान के जमीन पर उतरने के बाद, इसे हवाईअड्डे की पुलिस के हवाले कर दिया गया और जांच जारी है।
रक्षा मंत्री ने सिंगापुर सशस्त्र बलों और होम टीम की समर्पण और पेशेवरता की सराहना की, जिन्होंने खतरों के बावजूद हमें अपने घरों में सुरक्षित रखा। उन्होंने कहा, 'हमारे एसएएफ और होम टीम के समर्पण और व्यावसायिकता को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो हमें हमारे घरों में सुरक्षित रखते हैं, तब भी जब हमारे आसपास खतरा मौजूद होता है।'
विमान में सवार यात्रियों की संख्या का तत्काल पता नहीं चल सका है। घटना पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.