फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Singapore: Case on Indian-origin citizen in Singapore, a young man died due to lapse in security

Singapore: भारतीय मूल के नागरिक पर सिंगापुर में दर्ज हुआ मामला, लापरवाही के कारण एक युवक की हुई थी मौत

Wed, 29 Mar 2023 05:45 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 29 Mar 2023 05:45 PM IST
सार

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, भारतीय मूल के नागरिक सुरेश कुमार शनमुगम (62) और चीनी मूल के फिलिप लिम केंग लियांग (42) को कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिनियम के तहत को सुरक्षा का प्रभार सौंपा गया था।

विज्ञापन
Singapore: Case on Indian-origin citizen in Singapore, a young man died due to lapse in security
Court Room - फोटो : Social Media

विस्तार

सिंगापुर में भारतीय मूल के नागरिक पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगा है। आरोप है कि उसकी लापरवाही के कारण एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। इस मामले में  भारतीय नागरिक के साथ ही चीनी मूल के एक नागरिक को भी आरोपी माना गया है। बता दें कि यह मामला 2019 का है। 

विज्ञापन

सिंगापुर की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय मूल के नागरिक सुरेश कुमार शनमुगम (62) और चीनी मूल के फिलिप लिम केंग लियांग (42) को कार्यस्थल की सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिनियम के तहत को सुरक्षा का प्रभार सौंपा गया था। बाद में जब उनकी लापरवाही के कारण बड़ी घटना हो गई और उनके खिलाफ आरोप लगे तो दोनों से सुरक्षा की जिम्मेदारी वापस ले ली गई।  

विज्ञापन


सफाई कर्मचारी के पद पर काम करता था भारतीय नागरिक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय नागरिक शनमुगम 63 मंजिला बिल्डिंग के वन रैफल्स प्लेस 1-एल्टीट्यूड रूफटॉप बार में सफाई कर्मी के तौर पर काम करता था। जहां उसे पार्ट टाइम सुरक्षा की जिम्मेदारी भी दी गई थी। वहां लापरवाही बरतते हुए शनमुगम और फिलिप ने गोडोला पिट तक पहुंचने के लिए कुछ स्लैब हटा दिए थे। दोनों की लापरवाही के कारण पार्ट टाइम सुरक्षा अधिकारी के पद पर काम कर रहा शॉन तुंग मुन होन (26) चार मीटर गहरे गड्ढे में गिर गया था। जिस वजह से उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को कोर्ट में किया पेश

गौरतलब है कि इस मामले की सुनवाई मार्च 2020 में शुरू की गई थी, तब घटना के लिए जिम्मेदार 3 लोगों और 2 फर्मों को अदालत में पेश किया गया था। अब सुनवाई के दौरान अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि बार खुले फर्श के लिए उचित कदम नहीं उठा सका। जिस वजह से एक युवक की मौत हुई। मामले में तत्कालीन स्टेट कोरोनर पोन्नमपलम ने कहा था कि अगर सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो हादसे को टाला जा सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed