फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   sinclair chairman david smith said pm modi trump relationship important for us india relations

US-India: 'मोदी-ट्रंप के रिश्ते, भारत-अमेरिका के रिश्तों के लिए अहम', बोले यूएस के दिग्गज कारोबारी डेविड स्मिथ

Tue, 11 Feb 2025 11:22 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 11 Feb 2025 11:22 AM IST
सार

डेविड स्मिथ ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं और दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध भी गहरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदलते भूराजनैतिक परिदृश्य में दोनों देशों की साझेदारी बेहद अहम होगी। 

विज्ञापन
sinclair chairman david smith said pm modi trump relationship important for us india relations
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के प्रमुख ब्रॉडकास्ट ग्रुप सिनक्लेयर के कार्यकारी अध्यक्ष डेविड स्मिथ ने भारत-अमेरिका के मजबूत होते रिश्तों पर बात की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के साझा हित और साझा मूल्य हैं और पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच की आपसी समझ, दोनों देशों के रिश्तों के लिए बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन


भारत-अमेरिका के रिश्ते खास
डेविड स्मिथ ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं और दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध भी गहरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदलते भूराजनैतिक परिदृश्य में दोनों देशों की साझेदारी बेहद अहम होगी। दोनों देशों की जनता की धारणा को आकार देने में दोनों देशों के मीडिया की भूमिका भी अहम है। दोनों देश दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं। आर्थिक वृद्धि, सुरक्षा, तकनीक और कानून आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को कायम रखने में भारत-अमेरिका की साझेदारी खास है। 
विज्ञापन


'पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के आपसी रिश्ते अहम'
डेविड स्मिथ ने भारत और अमेरिका के शीर्ष नेताओं की आपसी समझ, दोनों देशों के मजबूत रिश्तों के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि मजबूत नेताओं का आपस में मिलना और बात करना व्यापार सुनिश्चित करने, निवेश और लोगों के लोगों से संबंध बेहतर करता है। उन्होंने कहा कि जब नेता एक दूसरे का समर्थन करते हैं तो इससे एक विश्वास पैदा होता है और इसका असर समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचता है। इससे द्विपक्षीय साझेदारी अच्छी होती है। डेविड स्मिथ ने कहा कि पीएम मोदी का आगामी अमेरिका दौरा दोनों देशों के साझेदारी को मजबूत करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मिथ ने कहा कि मीडिया एक ताकतवर टूल है, जो भारत और अमेरिका के रिश्तों को और मजबूत कर सकता है। मीडिया सही सूचना देकर और विमर्श को संतुलित कर सकता है। उन्होंने कहा कि मीडिया न सिर्फ लोगों को सूचित कर सकता है बल्कि उन्हें शिक्षित कर भ्रामक सूचनाओं से भी बचा सकता है। इससे दोनों देशों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed