{"_id":"5b64f79e4f1c1b8f3e8b4f68","slug":"sikh-is-the-world-s-largest-cucumber-grown-in-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में सिख ने उगाया दुनिया का सबसे लंबा खीरा, बोला अभी और बढ़ेगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में सिख ने उगाया दुनिया का सबसे लंबा खीरा, बोला अभी और बढ़ेगा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 04 Aug 2018 06:18 AM IST
विज्ञापन
खीरे की खेती (सांकेतिक चित्र) ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के डर्बी शहर में भारतीय मूल के एक सिख ने दुनिया का सबसे बड़ा खीरा उगाया है। इस खीरे की लंबाई 129.54 सेमी है। 75 वर्षीय रघबीर सिंह संघेरा का दावा है कि यह उनकी प्रार्थना की शक्ति है कि वह इस खीरा को इतना बड़ा करने में सफल रहे।
विज्ञापन
ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इससे पहले सबसे बड़े खीरे की लंगाई 107 सेमी थी, जिसे वेल्स में 2011 में उगाया गया था। संघेरा के खीरा को भी जल्द ही गिनीज बुक में दर्ज किया जाएगा। संघेरा यहां के एक गुरुद्वारे में धर्म गुरु हैं। 1991 में ब्रिटेन आने से पहले वह भारत में एक किसान थे। यह खीरा उन्होंने अपने ही ग्रीनहाउस में उगाया है। उनका दावा है कि यह खीरा अभी और बढ़ रहा है।
विज्ञापन