फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sikh Granthi makes history, starts US House of Representatives proceedings

Historic Event: अमेरिकी संसद सत्र की कार्यवाही अलग ढंग से हुई शुरू, इस बार ईसाई नहीं सिख पादरी ने की प्रार्थना

Sat, 30 Sep 2023 11:14 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 30 Sep 2023 11:14 AM IST
सार

सिख समन्वय समिति ईस्ट कोस्ट के मीडिया प्रवक्ता हरजिंदर सिंह ने कहा कि अमेरिकी संसद के इतिहास में आज पहली बार सदन का सत्र सिख प्रार्थना के साथ शुरू हुआ। यह पूरे वैश्विक सिख समुदाय के लिए बहुत खुशी का अवसर है।

विज्ञापन
Sikh Granthi makes history, starts US House of Representatives proceedings
हरजिंदर सिंह ने बताया कि पहली बार सदन का सत्र सिख प्रार्थना के साथ शुरू हुआ - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका ने एक और एतिहासिक कदम उठाया है। उसकी संसद सत्र की कार्यवाही की शुरुआत इस बार कुछ अलग तरीके से हुई। न्यूजर्सी के पाइन हिल गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी जसविंदर सिंह ने प्रार्थना करके शुक्रवार को सदन में दिन की कार्यवाही शुरू की। बता दें, इससे पहले प्रार्थना आम तौर पर एक ईसाई पादरी द्वारा की जाती है।  

विज्ञापन

सदन के अध्यक्ष केविन मैकार्थी ने घोषणा की कि जसविंदर सिंह कार्यवाही शुरू करेंगे। सिंह अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में प्रार्थना करने वाले पहले सिख पादरी हैं। प्रार्थना के तुरंत बाद सदन में प्रवेश करते हुए सांसद डोनाल्ड नॉरक्रॉस ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताया। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'आज का इतिहास इस बात की याद दिलाता है कि अमेरिका धर्म की स्वतंत्र अभिव्यक्ति का स्वागत करता है और उसके मूल्यों को लेकर प्रतिबद्ध रहेगा। सिंह ने आज जर्सी को गौरवान्वित किया है और उनके साथ इस पल का हिस्सा बनना सम्मान की बात है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

सिख समन्वय समिति ईस्ट कोस्ट के मीडिया प्रवक्ता हरजिंदर सिंह ने कहा कि अमेरिकी संसद के इतिहास में आज पहली बार सदन का सत्र सिख प्रार्थना के साथ शुरू हुआ। यह सिख समुदाय के लिए, पूरे वैश्विक सिख समुदाय के लिए बहुत खुशी का अवसर है। 

उन्होंने कहा, ‘हमने इस संदन के सदस्यों के लिए प्रार्थना की जो स्वतंत्र विश्व और यहां के सभी अमेरिकियों की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। हम एक जाति के रूप में संपूर्ण मानवता के लिए कामना और प्रार्थना करते हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed