फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sikh Girl missing who went to Pakistan to visit Kartarpur Sahib

करतारपुर साहिब दर्शन करने पाकिस्तान गई भारतीय सिख लड़की तीन दिन बाद मिली

Tue, 03 Dec 2019 05:18 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 03 Dec 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
Sikh Girl missing who went to Pakistan to visit Kartarpur Sahib
करतारपुर साहिब गुरुद्वारा - फोटो : पीटीआई

तीन दिन पहले गुरुद्वारा करतारपुर साहिब दर्शन के लिए गए एक जत्थे से गायब हुई सिख लड़की सोमवार को मिल गई है। सोमवार देर रात मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर बताया कि हरियाणा निवासी यह लड़की किसी पाकिस्तानी युवक से मिलने गई थी। पाक रेंजरों ने उसे देखकर अपने संरक्षण में लिया। 

विज्ञापन


इस सिलसिले में पाकिस्तान पुलिस ने लाहौर और फैसलाबाद से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बिना वीजा पाकिस्तान के फैसलाबाद जा रही महिला की युवक से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी। दोनों गुरुद्वारे में मिले और वहां से फैसलाबाद के लिए निकले, मगर सुरक्षाबलों ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि करीब 20 वर्ष की मंजीत कौर नवम्बर के अंतिम हफ्ते में करतारपुर कॉरिडोर से गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंची थी। कौर फेसबुक के माध्यम से उस व्यक्ति के संपर्क में थी और गुरुद्वारा में उसने उससे मुलाकात की और एक पाकिस्तानी महिला का परमिट दिखाकर उस व्यक्ति के साथ फैसलाबाद जाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि महिला पाकिस्तानी व्यक्ति के साथ जाना चाहती थी, लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने उसे सीमित क्षेत्र से बाहर नहीं जाने दिया। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि महिला अमृतसर की है वहीं भारतीय मीडिया ने दावा किया कि वह हरियाणा के रोहतक की है।


बता दें कि गुरु नानक देव की 550वीं वर्षगांठ के अवसर पर नौ नवंबर से पाकिस्तान द्वारा खोले गए करतारपुर गलियारे के रास्ते भारत से रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए वहां जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed