पाकिस्तान: बंदूक की नोक पर गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी की बेटी का धर्मांतरण फिर निकाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के लाहौर के ननकाना साहिब क्षेत्र में एक सिख लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। लड़की कई दिनों से लापता थी। गुरुवार को उसे जबरन इस्लाम कबूल कराने के बाद मुस्लिम शख्स से उसकी शादी कराए जाने की खबर सामने आई। 19 साल की लड़की गुरुद्वारा तंबू साहिब के ग्रंथी (पुजारी) भगवान सिंह की बेटी है। उसका बंदूक की नोक पर धर्म परिवर्तन कराया गया है।
लड़की के परिवार का कहना है कि यदि लड़की को रिहा नहीं किया गया तो वह पंजाब के राज्यपाल के घर के सामने खुद को आग के हवाले कर लेंगे। लड़की के भाई सुरिंदर सिंह ने कहा, 'हमारे परिवार ने एक दुखद घटना देखी है जब कुछ गुंडे जबरदस्ती हमारे घर में घुसे और उन्होंने मेरी छोटी बेटी को अगवा कर लिया। उन्होंने उसे प्रताड़ित किया और जबरन उसे इस्लाम कबूल करवा लिया।'
उन्होंने आगे कहा, 'हम शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस स्टेशन गए। हमने बहुत से वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की लेकिन उन्होंने हमारी शिकायत नहीं सुनी। वह गुंडे दोबारा हमारे घर आए और हमें शिकायत वापस लेने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि यदि हम शिकायत वापस नहीं लेंगे तो वह हमसे भी जबरन इस्लाम कबूल करवा लेंगे।' परिवार ने प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश आसिफ सईद खोसा से लड़की की सुरक्षित रिहाई की अपील की है।
लड़की के दूसरे भाई मनमोहन सिंह ने कहा, 'गुंडों ने परिवार को धमकी दी थी कि यदि हम शिकायत वापस नहीं लेंगे तो वह हमें जान से मार देंगे। मैंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेनाध्यक्ष कमर जावेद बाजवा से हमारी मदद करने की अपील की। इस घटना का असर करतारपुर कॉरिडोर पर पड़ सकता है।' पाकिस्तान में मौजूद सिख समुदाय के लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और उन्होंने ननकाना साहिब में इसे लेकर बैठक बुलाई है।
सिख समुदाय ने फैसला लिया है कि वह शुक्रवार को राज्यपाल के घर के बाहर उस समय प्रदर्शन करेंगे जब वहां करतारपुर कॉरिडोर को लेकर अतंरराष्ट्रीय कांफ्रेंस चल रही होगी। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष और अकाली दल ने नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने घटना की निंदा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को यह मुद्दा उठाने के लिए कहा है। पीड़िता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद है जिसमें उसे जबरन इस्लाम कबूल करवायाकर उसका नाम आएशा रखा गया है। इसके बाद मौलवी ने एक मुस्लिम आदमी से उसकी शादी करवा दी।
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नाराजगी जताते हुए पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है। इस मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार उस्मान बुजदर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
Shocking incident of a Sikh girl being kidnapped & forced to convert to Islam in Nankana Sahib, Pakistan. Call upon @ImranKhanPTI to take firm and immediate action against the perpetrators. Request @DrSJaishankar to strongly take up the issue with his counterpart at the earliest. pic.twitter.com/hpHvD9kkEJ
— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) August 30, 2019
विदेश मंत्रालय ने पाक सरकार से तत्काल समाधान को कहा
भारत सरकार ने कहा कि पाकिस्तान में एक सिख लड़की को अगवा कर उसे जबरन मुसलमान बनाये जाने का मुद्दा उसने पाकिस्तान के सामने उठाया है और उससे तुरंत उसके समाधान के लिए कदम उठाने को कहा है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक सिख लड़की को कथित रूप से अगवा कर लिया गया और उसे मुसलमान बनाकर उसकी एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करा दी गयी। ननकानी सिटी की पुलिस यह जानकारी सामने लाई है।
इस घटना के बारे में मीडिया द्वारा पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि इस घटना को लेकर मंत्रालय को सिखों के धार्मिक संगठनों समेत भारत के नागरिक समाज के विभिन्न वर्गों से कई प्रतिवेदन मिले हैं। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान सरकार के साथ ये चिंताएं साझा की हैं और उससे तुरंत समाधान के लिए कदम उठाने को कहा है।