फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sierra Leone declares emergency after confirming second mpox case in four days World News In Hindi

Monkeypox: सिएरा लियोन में चार दिनों में सामने आया दूसरा मंकीपॉक्स का मामला, सरकार ने इमरजेंसी का किया एलान

Tue, 14 Jan 2025 04:09 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्रीटाउन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्रीटाउन Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 14 Jan 2025 04:09 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन दोनों मामलों में संक्रमित जानवरों या बीमार लोगों से हाल ही में संपर्क नहीं हुआ था। पहला मामला 26 दिसंबर से 6 जनवरी के बीच उत्तरी पोर्ट लोको जिले के लुंगी हवाई अड्डे के पास दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
Sierra Leone declares emergency after confirming second mpox case in four days World News In Hindi
मंकीपॉक्स - फोटो : freepik.com

विस्तार

सिएरा लियोन में मंकीपॉक्स (एमपॉक्स) के बढ़ते मामले को देखते हुए सिएरा लियोन की सरकार हरकत में आती हुई दिख रही है। जहां चार दिनों में दो नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को सिएरा लियोन सरकार ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया बयान
मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन दोनों मामलों में संक्रमित जानवरों या बीमार लोगों से हाल ही में संपर्क नहीं हुआ था। पहला मामला 26 दिसंबर से 6 जनवरी के बीच उत्तरी पोर्ट लोको जिले के लुंगी हवाई अड्डे के पास दर्ज हुआ था। मंत्रालय ने बताया कि दोनों मरीजों का इलाज राजधानी फ्रीटाउन के एक अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि सिएरा लियोन 2014 में इबोला वायरस के प्रकोप का केंद्र था। उस समय, पश्चिमी अफ्रीका में इबोला तेजी से फैला था और सिएरा लियोन में लगभग 4,000 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा, इस प्रकोप के दौरान सिएरा लियोन को अपने स्वास्थ्य सेवा कर्मचारियों का 7 प्रतिशत खोना पड़ा था, यानी जो डॉक्टर और नर्स काम कर रहे थे, उनमें से 7 प्रतिशत लोग भी इबोला से प्रभावित होकर मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मंकीपॉक्स? 
एमपॉक्स बीमारी पहली बार 1958 में बंदरों में देखी गई थी। अब तक यह बीमारी मुख्य रूप से मध्य और पश्चिम अफ्रीका के लोगों में देखी जाती रही है, जो संक्रमित जानवरों के संपर्क में आए थे। 2022 में पहली बार यह वायरस सेक्स के माध्यम से भी फैलते हुए पाया गया, जिसके बाद यह 70 से अधिक देशों में फैल गया। इस बीमारी ने कांगो में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है जहां इस साल अफ़्रीका में लगभग 43,000 संदिग्ध मामले सामने आए और 1,000 से अधिक मौतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed