{"_id":"62bf4d41fdc58150a74b80d7","slug":"sidhu-moose-wala-picture-on-posters-in-pakistan-byelection","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose Wala: पाकिस्तान के चुनाव में होर्डिंगों पर दिख रहे सिद्धू मूसेवाला के फोटो, लोग हुए हैरान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Sidhu Moose Wala: पाकिस्तान के चुनाव में होर्डिंगों पर दिख रहे सिद्धू मूसेवाला के फोटो, लोग हुए हैरान
Sat, 02 Jul 2022 01:08 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:08 AM IST
सार
पाकिस्तानी पंजाब के मुल्तान क्षेत्र स्थित 217 सीटों पर उपचुनाव होना है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के पोस्टर पर सिद्धू मूसेवाला के फोटो का इस्तेमाल जेन कुरैशी के साथ किया गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के चुनाव में होर्डिंगों पर दिख रहे सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : Twitter/@ShirazHassan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने गाने ‘295’ के लिए मशहूर दिवंगत भारतीय गायक और गीतकार सिद्धू मूसेवाला की शोहरत को भुनाने के लिए पाकिस्तान में होने वाले उपचुनाव के लिए पंजाब प्रांत में लगे पोस्टरों में उनके फोटो का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
न्यूज इंटरनेशनल अखबार के मुताबिक, पाकिस्तानी पंजाब के मुल्तान क्षेत्र स्थित 217 सीटों पर उपचुनाव होना है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के पोस्टर पर सिद्धू मूसेवाला के फोटो का इस्तेमाल जेन कुरैशी के साथ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वह पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के पुत्र हैं। सिद्धू मूसेवाला नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू (28) की भारत के पंजाब प्रांत में 29 मई को गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा हटाई थी। पोस्टर पर सिद्धू मूसेवाला के 295 का फोटो भी है। उनका यह गाना भारतीय दंड संहिता से संबंधित है। उपचुनाव 17 जुलाई को होना है।