फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   siddharth mukherjee and satish tripathi will bring New York economy back on track amid corona pandemic

Coronavirus in usa : न्यूयॉर्क की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाएंगे ये दो भारतवंशी

Tue, 26 May 2020 02:30 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 26 May 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
siddharth mukherjee and satish tripathi will bring New York economy back on track amid corona  pandemic
siddharth mukherjee(left) and satish tripathi(right) - फोटो : social media
भारतीय मूल के पुलित्जर पुरस्कार विजेता चिकित्सक सिड मुखर्जी और शिक्षा जगत के जाने माने चेहरे सतीश त्रिपाठी कोविड-19 महामारी के चलते चौपट हुई न्यूयॉर्क की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का काम करेंगे। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रूयू क्युमो ने राज्य की कमजोर हो चुकी अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए एक आयोग गठित करने का फैसला लिया है, जिसमें सदस्य के रूप में मुखर्जी और त्रिपाठी को नामित किया गया है।
विज्ञापन


भारत में जन्मे मुखर्जी कोलंबिया यूनिवर्सिटी के मेडिकल सेंटर में सहायक प्रोफेसर हैं। उन्हें 2011 में पुलित्जर पुरस्कार से नवाजा गया था। जबकि त्रिपाठी यूनिवर्सिटी एट बफेलो के निदेशक हैं। त्रिपाठी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी। गवर्नर  क्युमो ने रविवार को कहा कि 15 सदस्यीय ब्लू-रिबन आयोग गूगल के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट की अध्यक्षता में नवीन तकनीकों का उपयोग करके टेलीहेल्थ और ब्रॉडबैंड एक्सेस में सुधार पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed