{"_id":"5c42a39dbdec2211d240aef1","slug":"shutdown-in-america-trump-will-be-making-a-major-announcement-on-border-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में शटडाउन जारी, सीमा मुद्दे पर महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में शटडाउन जारी, सीमा मुद्दे पर महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं ट्रंप
Sat, 19 Jan 2019 09:42 AM IST
Shilpa Thakur
वाशिंगटन, भाषा
वाशिंगटन, भाषा
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sat, 19 Jan 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संघीय सरकार में कई सप्ताह से जारी आंशिक कामकाज बंदी और मेक्सिको से लगी देश की सीमा पर मानवीय हालात को लेकर शनिवार को महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
व्हाइट हाउस की ओर से घोषणा के संबंध में तत्काल कोई अन्य जानकारी नहीं मिली है।
अमेरिका में चल रहा शटडाउन इतिहास में अभी तक का सबसे लंबा शटडाउन है। मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप के अड़ियल रवैये और सदन की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी के नेतृत्व में डेमोक्रेटिक पार्टी के विरोध के कारण संघीय सरकार के ज्यादातर कर्मचारियों को जबरन छुट्टियों पर भेज दिया गया है जबकि अन्य बिना वेतन के काम करने को मजबूर हैं।
अमेरिकी सदन में डेमोक्रेटिक पार्टी का बहुमत है और वह दीवार बनाने के लिए 5.7 अरब अमेरिकी डॉलर देने से इनकार कर रही है। गौरतलब है कि ट्रंप ने 2016 राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान अमेरिका-मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने का वादा किया था ताकि अवैध आव्रजकों को देश में प्रवेश करने से रोका जा सके।
राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट किया, "मैं दक्षिणी सीमा पर मानवीय संकट और बंदी को लेकर कल दोपहर तीन बजे एक महत्वपूर्ण घोषणा करूंगा।" भारतीय समयानुसार यह घोषणा रविवार रात डेढ़ बजे होगी।
I will be making a major announcement concerning the Humanitarian Crisis on our Southern Border, and the Shutdown, tomorrow afternoon at 3 P.M., live from the @WhiteHouse.
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) January 18, 2019