फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   The White House Shooting Outside News: Donald Trump Escorted From News Briefing By Secret Service

अमेरिका: व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी, राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया

Tue, 11 Aug 2020 11:14 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 11 Aug 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
The White House Shooting Outside News: Donald Trump Escorted From News Briefing By Secret Service
व्हाइट हाउस: डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : Twitter

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस वार्ता के दौरान व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी होने की खबर सामने आई है। स्वयं राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने बयान में इसकी पुष्टि की है। उन्होंने यह भी कहा कि संभवत: किसी शख्स को गोली लगी है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। वहीं जानकारी के अनुसार, गोलीबारी की घटना के बाद राष्ट्रपति ट्रंप को सीक्रेट सर्विस के कर्मचारी सुरक्षित स्थान पर ले गए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


स्थिति नियंत्रण में आने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस वार्ता में मौजूद पत्रकारों को जानकारी दी कि व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी हो रही थी। लगता है कि सबकुछ अच्छी तरह से नियंत्रण में कर लिया गया है। मैं गुप्त सेवा के कर्मचारियों को हमेशा उनकी त्वरित और बहुत प्रभावी कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। किसी को अस्पताल ले जाया गया है। लगता है कि उस शख्स को सीक्रेट सर्विस द्वारा गोली मार दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूएस सीक्रेट सर्विस की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि सीक्रेट सर्विस के अधिकारी के गोलीबारी की घटना में शामिल होने को लेकर जांच की जा रही है। एक शख्स और सीक्रेट सर्विस के अधिकारी दोनों को अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के दौरान किसी भी समय व्हाइट हाउस परिसर का सुरक्षा घेरा नहीं तोड़ा गया और न ही कोई अन्य प्रकार का खतरा था।

साढ़े छह करोड़ से ज्यादा लोगों का किया कोरोना टेस्ट
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस दौरान यह भी कहा कि अमेरिका में अब तक करीब साढ़े छह करोड़ लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है और अन्य किसी भी देश ने इतनी बढ़ी संख्या में परीक्षण नहीं किए हैं। करीब डेढ़ अरब की आबादी वाला भारत भी एक करोड़ के लगभग परीक्षण करने के बाद दूसरे नंबर पर रह सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि इस साल के अंत तक हमारे पास इस महामारी का टीका उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed