{"_id":"5e292ec48ebc3e99ef4f88df","slug":"shooting-on-mob-in-seattle-america-one-person-killed-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में भीड़ पर गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में भीड़ पर गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल
Thu, 23 Jan 2020 10:57 AM IST
Priyesh Mishra
पीटीआई, लॉस एंजिलिस
पीटीआई, लॉस एंजिलिस
Published by: Priyesh Mishra
Updated Thu, 23 Jan 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
यूएस पुलिस
- फोटो : Social Media
अमेरिका के सिएटल में एक बंदूकधारी के हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने बताया कि पाइक प्लेस मार्केट के पास मैक्डॉनल्ड रेस्तरां के निकट बुधवार शाम करीब पांच बजे भीड़ पर की गई गोलीबारी के मामले में कम से कम एक संदिग्ध की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यह पिछले 48 घंटे से भी कम समय में इस इलाके में गोलीबारी की तीसरी घटना है। सिएटल पुलिस विभाग ने बताया कि अधिकारी गोलीबारी की इस घटना की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस दौरान कई लोग हताहत हुए और संदिग्ध फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।