{"_id":"5cc90bbabdec22072e6f6922","slug":"shooting-in-university-of-north-carolina-of-us-two-dead-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: दक्षिणी कैरोलिना के विश्वविद्यालय में गोलीबारी, दो लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: दक्षिणी कैरोलिना के विश्वविद्यालय में गोलीबारी, दो लोगों की मौत, तीन घायल
Wed, 01 May 2019 08:31 AM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Wed, 01 May 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विश्वविद्यालय में गोलीबारी
- फोटो : social media
अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के एक विश्वविद्यालय में गोलीबारी से दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
जानकारी के मुताबिक संदिग्ध एक कमरे में गोलीबारी कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उससे हथियार छीना और हिरासत में ले लिया। संदिग्ध के पास एक पिस्तौल थी। कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने इसका ट्विटर पर वीडियो शेयर किया, जिसमें छात्र कैंपस की लाइब्रेरी से भागते हुए दिख रहे हैं।
@FOX46News #uncc shooting police evacuating kids pic.twitter.com/pIBgWCZ988
— jordan :) (@jordaypearce) April 30, 2019
वहीं पुलिस बल कैंपस के अंदर जा रहा है। छात्रा ने घटना से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दरवाजे का कांच जमीन पर पड़ा हुआ है।
@FOX46News inside the library uncc shooting pic.twitter.com/2zOGMWfSsO
— jordan :) (@jordaypearce) April 30, 2019
30 छात्रों वाले विश्वविद्यालय ने छात्रों से सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा है। यहां मंगलवार को छात्रों की अखिरी कक्षा थी, क्योंकि गुरुवार से परीक्षा शुरू होने वाली हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फेडेरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) भी इस काम में पुलिस की सहायता कर रही है।