फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ship hijacked near somalia coast include 15 indians in crew indian navy monitoring situation news updates

Ship Hijacked: सोमालिया के तट से जहाज हाइजैक, क्रू में 15 भारतीय शामिल, नौसेना ने भेजा अपना युद्धक जहाज

Fri, 05 Jan 2024 11:32 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 05 Jan 2024 11:32 AM IST
सार

नौसेना ने अगवा जहाज की निगरानी के लिए अपने एयरक्राफ्ट तैनात कर दिए हैं। अगवा जहाज के क्रू से कम्युनिकेशन भी स्थापित कर लिया गया है। साथ ही नौसेना ने अपने युद्धक जहाज आईएनएस चेन्नई को भी अगवा जहाज की तरफ रवाना कर दिया है। 

विज्ञापन
ship hijacked near somalia coast include 15 indians in crew indian navy monitoring situation news updates
जहाज - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

सोमालिया के तट से एक जहाज को हाइजैक कर लिया गया है। हाइजैक किए गए जहाज के क्रू सदस्यों में 15 भारतीय नागरिक शामिल हैं। भारतीय नौसेना स्थिति पर नजर रखे हुए है। खबर के अनुसार, हाइजैक किया गए जहाज का नाम एमवी लीला नॉरफोल्क है और इस पर लाइबेरिया का झंडा लगा है। नौसेना ने अगवा जहाज की निगरानी के लिए अपने एयरक्राफ्ट तैनात कर दिए हैं। अगवा जहाज के क्रू से कम्युनिकेशन भी स्थापित कर लिया गया है। 
विज्ञापन


नौसेना ने भेजा आईएनएस चेन्नई
भारतीय नौसेना ने बयान जारी कर बताया कि घटना गुरुवार शाम की है, जब लाइबेरिया का झंडा लगा जहाज अरब सागर से गुजर रहा था। जहाज ने UKMTO पोर्टल पर एक संदेश भेजा कि करीब 5-6 हथियारबंद अज्ञात लोग जहाज पर चढ़ गए हैं और जहाज को अगवा करने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने अपने युद्धक जहाज आईएनएस चेन्नई को रवाना किया। आईएनएस चेन्नई मेरीटाइम सिक्योरिटी के लिए ही अरब सागर में तैनात है। साथ ही शुक्रवार सुबह नौसेना के एयरक्राफ्ट्स ने भी अगवा जहाज के ऊपर से उड़ान भरी। नौसेना ने जहाज से संपर्क साधा और क्रू सदस्यों के सुरक्षा का हाल जाना। नौसेना क्षेत्र में मौजूद अन्य सहयोगी देशों और एजेंसियों के साथ हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर बढ़े हमले
उल्लेखनीय है कि सोमालिया हॉर्न ऑफ अफ्रीका पर स्थित है, जिसके एक तरफ भारतीय महासागर और दूसरी तरफ अदन की खाड़ी है। अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट भी सोमालिया के नजदीक से गुजरता है। यही वजह है कि सोमालिया के नजदीक समुद्री लुटेरों का खतरा रहता है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इस जहाज को समुद्री लुटेरों ने कब्जाया है या फिर किसी अन्य संगठन ने। गौरतलब है कि इस्राइल हमास युद्ध शुरू होने के बाद से लाल सागर और अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर हमले शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हूती विद्रोही बना रहे व्यापारिक जहाजों को निशाना
खासकर लाल सागर में ईरान समर्थित हूती विद्रोही लगातार व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं। बीते करीब एक महीने में हूती विद्रोही करीब 25 बार व्यापारिक जहाजों पर हमले कर चुके हैं। दरअसल फलस्तीन के समर्थन में हूती विद्रोही इन हमलों को अंजाम दे रहे हैं। साथ ही समुद्री लुटेरों का खतरा बना ही हुआ है। बीते दिनों भी अरब सागर में एक व्यापारिक जहाज को अगवा किया गया था। इसके बाद अमेरिका, भारत समेत कई देशों की नौसेनाएं अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट की सुरक्षा कर रही हैं। भारतीय नौसेना ने अरब सागर और लाल सागर में अपने पांच युद्धक जहाज भी तैनात कर दिए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed