{"_id":"638198702e5d00121c57eaef","slug":"sher-bahadur-deuba-towards-becoming-nepal-pm-again-nepali-congress-led-ruling-coalition-towards-majority","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal Election: फिर प्रधानमंत्री बनने की ओर शेर बहादुर देउबा, सत्तारूढ़ गठबंधन ने अब तक जीतीं 77 सीटें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal Election: फिर प्रधानमंत्री बनने की ओर शेर बहादुर देउबा, सत्तारूढ़ गठबंधन ने अब तक जीतीं 77 सीटें
Sat, 26 Nov 2022 10:09 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:09 AM IST
सार
अभी तक के चुनाव परिणामों के मुताबिक, संसदीय चुनाव में नेपाली कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। पार्टी को अब तक 48 सीटें मिली हैं।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा लगातार बहुमत की ओर बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को भी उन्होंने बढ़त बनाए रखी। जानकारी के मुताबिक, नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले उनके सत्तारूढ़ गठबंधन ने 148 में से अब तक 77 सीटों पर जीत हासिल की है।
विज्ञापन
संसद के 275 सदस्यीय निचले सदन (House of Representatives) की 165 सीटों पर प्रत्यक्ष मतदान से चुनाव हुए। शेष 110 सीटों को आनुपातिक चुनाव प्रणाली के जरिए भरा जाएगा। बहुमत के लिए किसी दल या गठबंधन को 138 सीट जीतना जरूरी है।
विज्ञापन
अभी तक के चुनाव परिणामों के मुताबिक, संसदीय चुनाव में नेपाली कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। पार्टी को अब तक 48 सीटें मिली हैं। वहीं सहयोगी दल सीपीएन-माओवादी सेंटर और सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट ने 16 और 10 सीटें जीती हैं। लोकतांत्रिक समाजवादी और राष्ट्रीय जनमोर्चा को क्रमश: दो और एक सीट मिली है।
विज्ञापन
विपक्ष ने जीतीं 46 सीटें
वहीं नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाले गठबंधन को 46 सीटें मिली हैं। ओली की पार्टी सीपीएन-यूएमएल ने 38 सीटों पर जीत हासिल की है।