{"_id":"62353aa48888cb1fb911f8fb","slug":"sheikh-hasina-thanks-pm-modi-for-evacuating-bangladeshi-nationals-from-ukraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेख हसीना ने जताया आभार : यूक्रेन में फंसे बांग्लादेशियों को बचाने के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र, कही यह बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शेख हसीना ने जताया आभार : यूक्रेन में फंसे बांग्लादेशियों को बचाने के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र, कही यह बात
Sat, 19 Mar 2022 07:36 AM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 19 Mar 2022 07:36 AM IST
सार
हसीना ने यह पत्र 15 मार्च को लिखा। इसमें कहा गया है कि 'मैं यूक्रेन के सूमी में फंसे भारतीयों के साथ कुछ बांग्लादेशी नागरिकों को बचाने और निकालने में खुले दिल से मदद के लिए आपको और आपकी सरकार को हार्दिक धन्यवाद देती हूं। यह मदद दोनों देशों के बीच अद्वितीय संबंधों की परिचायक है।'
विज्ञापन
पीएम शेख हसीना के साथ पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने यूक्रेन में फंसे बांग्लादेशी नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना है। उन्होंने पत्र लिखकर दोनों देशों के रिश्तों की दुहाई देते हुए परस्पर सहयोग कायम रखने की वचनबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
हसीना ने यह पत्र 15 मार्च को लिखा था। इसमें कहा गया है कि 'मैं यूक्रेन के सूमी में फंसे भारतीयों के साथ कुछ बांग्लादेशी नागरिकों को बचाने और निकालने में खुले दिल से मदद के लिए आपको और आपकी सरकार को हार्दिक धन्यवाद देती हूं। यह मदद दोनों देशों के बीच अद्वितीय और स्थायी संबंधों की परिचायक है।' हसीना ने पत्र में लिखा कि मुझे विश्वास है कि बांग्लादेश और भारत दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहेंगे और दोनों देशों के लोगों की सामूहिक आकांक्षाओं को साकार करने के लिए मिलकर काम करेंगे। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूं।
विज्ञापन
हसीना ने अपने देश के पहले प्रधानमंत्री शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी के अवसर पर पिछले साल पीएम मोदी की बांग्लादेश यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि पिछले सालों में सभी स्तरों पर सार्थक जुड़ाव के माध्यम से हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
'ऑपरेशन गंगा' के तहत 20 हजार को निकाला गया
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने इससे पहले 9 मार्च को भी ऑपरेशन गंगा के तहत बांग्लादेशी नागरिकों को निकालने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया था। यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बचाने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' चलाया जा रहा है। इसके तहत 20,000 से अधिक भारतीयों और पड़ोसी व अन्य देशों के नागरिकों को विशेष उड़ानों से भारत लाया गया है।
अभी भी फंसे हैं 15-20 भारतीय
युद्धग्रस्त यूक्रेन में अभी भी 15-20 भारतीय यूक्रेन में फंसे हैं। ये वहां से निकलना चाहते हैं। सरकार की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि ऑपरेशन गंगा अभी समाप्त नहीं हुआ है। सरकार ने बताया है कि युद्ध के इलाके में फंसे हुए कुछ भारतीय सुरक्षित निकलने का अभी भी इंतजार कर रहे हैं। इन्हें निकालने की तैयारी की जा रही है।