फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   She kept raping me every day for six months

छह महीने तक हर रोज़ वो मेरा रेप करता रहा।

Mon, 24 Jul 2017 10:12 AM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Mon, 24 Jul 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
She kept raping me every day for six months
यजीदी लड़की इखलास
"छह महीने तक हर रोज़ वो मेरा रेप करता रहा। मैंने अपनी जान लेने की कोशिश की।" ये कहना है कि यज़ीदी लड़की इख़लास का। इखलास उस वक्त महज़ 14 साल की थीं जब इस्लामिक स्टेट के कथित लड़ाको ने उन्हें अगवा कर लिया और उन्हें सेक्स गुलाम के तौर पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन



साल 2014 में इस्लामिक स्टेट के निशाने पर खास तौर पर यज़ीदी लोग थे। यज़ीदी एक धार्मिक समुदाय है जो उत्तरी इराक़ के इलाकों में सदियो से रहता आ रहा है। इस्लामिक स्टेट के चरमपंथी लड़ाको ने पुरुषो को मौत के घाट उतारा और महिलाओ को अगवा कर लिया।
विज्ञापन



हालांकि इख़लास ने इस्लामिक स्टेट की पकड़ से बचने के लिए माउंट सिंजार के इलाके से भागने की कोशिश की, लेकिन वो फिर भी उन लोगों की गिरफ्त में आ गईं। इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने उन्हें बंधक बना लिया और उनमें से एक ने उन्हें छह महीने तक सेक्स गुलाम बनाकर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इखलास ने बताया कि इस्लामिक स्टेट के एक लड़ाके ने उन्हें 150 लड़कियों में से लॉटरी निकाल कर चुना था। इखलास आगे बताती हैं, "वो बेहद बदसूरत था। लंबे बालों वाला वो शख़्स किसी जानवर की तरह था। उसके बदन से बू आती थी। मैं इतनी डर गई थी कि उसकी तरफ देखना तक मुश्किल था।"



एक दिन इस्लामिक स्टेट का वो चरमपंथी कहीं लड़ाई पर गया हुआ था और तभी इख़लास को वहां से भागने का मौका मिला और वो इसमें कामयाब भी हुईं। बाद में इख़लास को एक शरणार्थी शिविर ले जाया गया।



तकलीफ़ और त्रासदी से भरे उन दिनों को याद करते हुए इख़लास कहती हैं, "मैं बिना रोये आपको ये कैसे बता पा रही हूं. मेरे आंसू सूख गए हैं।" इखला फिलहाल जर्मनी के एक मानसिक अस्पताल में है। और वहां इलाज के साथ-साथ उन्हें शिक्षा भी दी जा रही है। इखलास का सपना वकील बनने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed