फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shariat Sarker arrested under Digital Security Act for hurting religious sentiment in Bangladesh

धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किए गए सूफी गायक के समर्थन में विरोध तेज

Tue, 14 Jan 2020 09:25 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Jan 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
Shariat Sarker arrested under Digital Security Act for hurting religious sentiment in Bangladesh
सूफी लोकगायक के समर्थन में प्रदर्शन - फोटो : Twitter AFP

बांग्लादेश में धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में डिजिटल कानून के तहत गिरफ्तार किए गए एक सूफी लोकगायक के समर्थन में देश के तमाम बुद्धिजीवी और मानवाधिकार संगठन सामने आ गए हैं। शरीयत सरकार नाम के इस 40 साल के मशहूर सूफी गायक को डिजिटल सुरक्षा कानून के तहत मिरजापुर शहर से 11 जनवरी को गिरफ्तार किया गया। अगले दिन अदालत ने उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया। इस सूफी गायक को एक मौलवी की शिकायत पर पकड़ा गया है। यह जानकारी स्थानीय पुलिस अधिकारी सइदुर रहमान ने दी है।

विज्ञापन


पुलिस का आरोप है कि शरीयत सरकार ने दिसंबर में अपने एक शो के दौरान कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी और उनका वीडियो यू ट्यूब पर वायरल हो रहा था। पुलिस ने यू ट्यूब से 59 मिनट का वह वीडियो भी हटा दिया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सूफी गायक के खिलाफ जगह जगह प्रदर्शन हो रहे थे और उनकी गिरफ्तारी की मांग हो रही थी। पुलिस के मुताबिक अगर सूफी गायक पर लगे आरोप सही साबित होते हैं तो उन्हें 10 साल तक की कैद हो सकती है।
विज्ञापन


सूफी गायक की गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश के पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने नए डिजिटल कानून को जनविरोधी बताया है और इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया है। उनका आरोप है कि इस कानून के बहाने सरकार किसी को भी देशविरोधी प्रचार करने, धार्मिक भावनाएं भड़काने या अशांति फैलाने के नाम पर गिरफ्तार कर सकती है। पिछले साल मई में कवि हैनरी स्वपन को भी इसी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां के अधिकार नाम के संगठन के मुताबिक पिछले साल इस कानून के तहत 29 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। चरन कल्चरल सेंटर के अध्यक्ष निखिल दास, संगीत विशेषज्ञ सायमन जकारिया समेत कई सूफी गायकों ने इस गिरफ्तारी का कड़ा विरोध किया है और कहा है कि इससे तमाम संस्कृतिकर्मी और कलाकारों में एक डर का माहौल है। बांग्लादेश में पिछले कुछ सालों में एक दर्जन से ज्यादा सूफी विचार को मानने वाले लोगों को कट्टर इस्लामिक गुटों के दबाव में जान गंवानी पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed