फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shahabuddin Chuppu elected Bangladesh's 22nd President

Bangladesh: शहाबुद्दीन चुप्पू बांग्लादेश के 22वे राष्ट्रपति चुने गए, जानें उनका शीर्ष पद तक पहुंचने का सफर

Tue, 14 Feb 2023 05:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 14 Feb 2023 05:18 PM IST
सार

बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त काजी हबीबुल अवल ने रविवार को जमा किए गए उनके नामांकन पत्रों की जांच के बाद उनके नाम का एलान कर दिया। गौरतलब है कि वे वर्तमान में अवामी लीग सलाहकार परिषद के सदस्य थे अब उन्हें पार्टी में अपने पदों को छोड़ना होगा।

विज्ञापन
Shahabuddin Chuppu elected Bangladesh's 22nd President
बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति शहाबुद्दीन चुप्पू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयोग ने देश के 22वें राष्ट्रपति के नाम का एलान कर दिया है। आयोग ने कहा है कि पूर्व न्यायाधीश और स्वतंत्रता सेनानी मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति होंगे। सोमवार को उन्हें निर्विरोध रूप से चुना गया। वे वर्तमान राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद की जगह लेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश के मुख्य चुनाव आयुक्त काजी हबीबुल अवल ने रविवार को जमा किए गए उनके नामांकन पत्रों की जांच के बाद उनके नाम का एलान कर दिया। गौरतलब है कि वे वर्तमान में अवामी लीग सलाहकार परिषद के सदस्य थे अब उन्हें पार्टी में अपने पदों को छोड़ना होगा। उनका राष्ट्रपति बनना पहले से ही तय माना जा रहा था क्योंकि उनके खिलाफ को प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नहीं था।
विज्ञापन


जारी किया गया राजपत्र
मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति की नियुक्ति पर सोमवार को एक राजपत्र जारी किया गया। चुप्पू बांग्लादेश के 22वें राष्ट्रपति होंगे। गौरतलब है कि बांग्लादेश के सबसे लंबे समय तक रहने वाले राष्ट्रपति अब्दुल हामिद का कार्यकाल 23 अप्रैल को समाप्त होगा। बांग्लादेश के संविधान के अनुसार देश में कोई भी व्यक्ति केवल दो बार ही राष्ट्रपति बन सकता है। वहीं, वर्तमान राष्ट्रपति हामिद ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को फोन पर बधाई दी और सोमवार को उनकी सफलता की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, संसद में पूर्ण बहुमत रखने वाली अवामी लीग पार्टी ने शहाबुद्दीन चुप्पू को शीर्ष पद के लिए नामित किया था। वहीं, संसद में विपक्षी पार्टी ने किसी को देश के सर्वोच्च पद के लिए नामित नहीं किया था। ऐसे में चुप्पू का रास्ता साफ हो गया था। गौरतलब है कि वर्तमान राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद का कार्यकाल इस साल 24 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। बता दें कि वर्तमान में अवामी लीग के पास 350 सदस्यीय सदन में 305 सीटें हैं। इस बहुमत को देखते हुए मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू का राष्ट्रपति बनना पहले से ही तय माना जा रहा था।



कौन हैं मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू 
मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू का जन्म पश्चिमोत्तर पबना जिले में हुआ था। वे 1960 के दशक के अंत और 1970 के दशक की शुरुआत में अवामी लीग के छात्र और युवा विंग के नेता थे। इतना ही नहीं, चप्पू ने 1971 के मुक्ति संग्राम में भी भाग लिया था और 15 अगस्त, 1975 को बांग्लादेश के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की उनके परिवार के सदस्यों के साथ एक सैन्य तख्तापलट में हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन करने के लिए उन्हें कैद भी किया गया था। उस तख्तापलट के कारण अवामी लीग सरकार भी गिर गई थी। बाद में 1982 में वे देश की न्यायिक सेवा से जुड़े। बाद में जब साल 1996 के चुनावों में अवामी लीग वापस सत्ता में लौटी तो चुप्पू ने बंगबंधु हत्याकांड की जांच दल के समन्वयक के रूप में कार्य किया। बाद में उन्होंने राजनीति में पदार्पण किया। राजनीति में आने के बाद वे अवामी लीग सलाहकार परिषद के सदस्य बने। अब देश के राष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें पार्टी में अपनी जिम्मेदारियों को त्यागना पड़ेगा।  

कौन है परिवार में
पूर्व न्यायाधीश मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू के परिवार में पत्नी रेबेका और एक बेटा है। पत्नी रेबेका सुल्ताना सरकार की पूर्व संयुक्त सचिव हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed