{"_id":"58b5f8bd4f1c1bbe1c831263","slug":"sexting-a-bigger-fear-for-parents-than-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरेंट्स बच्चों की शराब की लत से ज्यादा 'सेक्सटिंग' से चिंतित ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पैरेंट्स बच्चों की शराब की लत से ज्यादा 'सेक्सटिंग' से चिंतित
एजेंसी/ लंदन
Updated Wed, 01 Mar 2017 05:08 AM IST
विज्ञापन
sexting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया और मोबाइल के इस दौर में अभिभावक अपने बच्चों के शराब या सिगरेट पीने की लत से ज्यादा सेक्सटिंग को लेकर चिंतित रहते हैं। सेक्सटिंग एक प्रकार का मोबाइल से भेजा गया संदेश होता है जिसमें यौन संबंधों को लेकर तस्वीरें या संदेश होते हैं।
विज्ञापन
एक अध्ययन के मुताबिक यूके में पांच में से चार अभिभावक बच्चों में सेक्सटिंग की प्रवृत्ति से परेशान हैं। प्रोफेसर सोनिया लिविंगस्टोन की रिपोर्ट में बताया गया है कि आज के समय में युवा इंटरनेट का कैसे इस्तेमाल करते हैं, उनके सामने कौन-कौन से खतरे हैं।
विज्ञापन
यूगोव सर्वे के अनुसार 78 फीसदी अभिभावक सेक्सटिंग को लेकर जबकि 69 फीसदी अल्कोहल, 67 फीसदी माता-पिता धूम्रपान को लेकर ज्यादा चिंतित रहते हैं। अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि समाज की प्रतिक्रिया से कहीं ज्यादा तेजी से ऑनलाइन खतरे बढ़े हैं।
विज्ञापन
इसके मुताबिक, ‘तकनीकी को समझने वाले युवाओं का सामना ऐसे खतरों से हो रहा है जो उनके माता-पिता के सामने कभी नहीं था और वे यह भी नहीं जानते कि सेक्सटिंग, साइबर बुलिंग और सुइसाइड आदि से संबंधित ऑनलाइन सामग्री से कैसे निपटा जाए।’