{"_id":"5d4edb8e8ebc3e6d1f61bef5","slug":"sex-racket-accused-us-billionaire-jeffrey-epstein-commits-suicide-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी अमेरिकी अरबपति जेफरी एप्सटाइन ने जेल में की आत्महत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी अमेरिकी अरबपति जेफरी एप्सटाइन ने जेल में की आत्महत्या
Sat, 10 Aug 2019 08:30 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 10 Aug 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
जेफरी एप्सटाइन (फाइल फोटो)
- फोटो : ट्विटर
सेक्स रैकेट चलाने के आरोपों का सामना कर रहे अमेरिकी अरबपति जेफरी एप्सटाइन जेल में आत्महत्या कर ली। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एप्सटाइन ने मेट्रोपॉलिटन करेक्शनल सेंटर में अपने सेल में शनिवार को सुबह 7.30 बजे के आसपास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
जुलाई में न्यूयॉर्क की एक अदालत में पेश होने के बाद एप्सटाइन की जमानत खारिज कर दी गई थी। वह नाबालिगों की यौन तस्करी के एक मामले और नाबालिगों की यौन तस्करी की साजिश के एक मामले में आरोपी था। हालांकि एप्सटाइन ने इन आरोपों को खारिज किया था। उसे 45 साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
66 साल के एप्सटाइन ने इससे पहले जुलाई में भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी। तब एप्सटाइन के गले पर निशान मिले थे। मेट्रोपॉलिटन करेक्शनल सेंटर मैनहैटन में स्थित है। इसका इस्तेमाल ट्रायल के दौरान आरोपी को रखने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन