{"_id":"674c7b2efa446020a80478bf","slug":"several-terrorists-security-personnel-killed-in-two-separate-operations-in-pakistan-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: अलग-अलग अभियानों में आठ आतंकवादी मारे गए, कैप्टन रैंक के अधिकारी सहित दो सुरक्षाकर्मियों की भी मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: अलग-अलग अभियानों में आठ आतंकवादी मारे गए, कैप्टन रैंक के अधिकारी सहित दो सुरक्षाकर्मियों की भी मौत
Sun, 01 Dec 2024 08:35 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 01 Dec 2024 08:35 PM IST
सार
Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग अभियानों में आठ आतंकवादी और दो सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। इनमें सुरक्षाकर्मियों में एक अधिकारी भी शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग अभियानों में आठ आतंकवादी और दो सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। इनमें सुरक्षाकर्मियों में एक अधिकारी भी शामिल है। सेना के मीडिया विभाग (आईएसपीआर) ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पहला अभियान 29 नवंबर को बन्नू जिले के बाका खेल इलाके में हुआ। इस अभियान में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई, जिसमें पांच आतंकवादी मारे गए और नौ घायल हो गए। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी भी मारा गया।
विज्ञापन
जबकि दूसरे अभियान में खैबर जिले क शगाई इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियो को मार गिराया और दो को गिरफ्तार किया। इस मुठभेड़ में एक कैप्टन रैंक के अधिकारी की भी मौत हो गई। ये आतंकवादी पाकिस्तान में कई घटनाओं में शामिल थे और सुरक्षा बलों व नागरिकों पर हमले कर चुके थे। इनकी तलाश लंबे समय की जा रही थी।
विज्ञापन
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने अभियानों में मारे गए अधिकारी और सैनिकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अतुलनीय बलिदान दिए हैं और यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों के साथ खड़ा है।
पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो सुरक्षा बलों और नागरिकों को निशाना बना रहे हैं, ताकि वे सरकार से अपनी मांगों को मनवा सकें। इनमें तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) प्रमुख है।
संबंधित वीडियो-