फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Several security personnel, terrorists killed in Pakistan's restive Balochistan

Pakistan: बलूचिस्तान में मुठभेड़ में मारे गए 18 सुरक्षाकर्मी और 12 आतंकवादी, पाकिस्तानी सेना ने की पुष्टि

Sat, 01 Feb 2025 05:57 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 01 Feb 2025 05:57 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में 18 सुरक्षाकर्मी और 12 आतंकवादी मारे गए। यह घटना 31 जनवरी और 1 फरवरी की रात मंगोचार इलाके में हुई, जब आतंकवादियों ने सड़क को बाधित करने की कोशिश की।
 

विज्ञापन
Several security personnel, terrorists killed in Pakistan's restive Balochistan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों की मुठभेड़ हुई, जिसमें 18 सुरक्षाकर्मी व 12 आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विभाग आईएसपीआर के मुताबिक, यह मुठभेड़ 31 जनवरी और 1 फरवरी की रात कलात जिले के मंगोचार इलाके में हुई, जब आतंकवादियों ने सड़क को बाधित करने की कोशिश की। 

विज्ञापन


इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा, दुश्मन और दुश्मन ताकतों के इशारे पर दहशतगर्दी के इस कायरतापूर्ण कृत्य का मकसद खासतौर पर निर्दोष लोगों को निशाना बनाकर बलूचिस्तान के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करना था। इसमें आगे कहा गया, सुरक्षा बलों की टुकड़ियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों को तत्काल सक्रिय किया गया, जिन्होंने दहशतगर्दों के नापाक मंसूबों को सफलतापूर्वक नाकाम किया और स्थानीय लोगों की सुरक्षा करते हुए 12 आतंकवादी मार गिराए। हालांकि, अभियान के दौरान 18 सुरक्षाकर्मी भी मारे गए। 
विज्ञापन


बयान में आगे कहा गया, इलाके में अभी सफाई अभियान जारी है और इस कायरतापूर्ण कृत्य के दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है। लेकिन यहां की सुरक्षा स्थिति बहुत खराब है। बलूच अलगाववादी नियमति रूप से सुरक्षा बलों और अन्य प्रांतों से आए लोगों को निशाना बनाते हैं। अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में तेजी आई है। पिछले साल पाकिस्तान में कुल 444 आतंकवादी हमले हुए, जिनमें 685 सुरक्षा बलों की जानें गईं। पिछले एक दशक में यह साल पाकिस्तान के लिए सबसे घातक साबित हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed