फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   several people killed in Italy Bus crash news update

Italy Bus Crash: इटली के वेनिस में भीषण हादसा, बस के पलटने से 21 लोगों की मौत; कई घायल

Wed, 04 Oct 2023 04:38 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोम Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 04 Oct 2023 04:38 AM IST
सार

विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वेनिस के मेयर लुइगी ब्रुगनारो ने बताया कि मंगलवार शाम वेनिस के मेस्त्रे में एक बस पलटकर सड़क से नीचे उतर गई। रेलवे ट्रैक के पास गिरी बस में तुरंत आग लग गई।

विज्ञापन
several people killed in Italy Bus crash news update
इटली में सड़क हादसा। - फोटो : Social Media

विस्तार

यूरोपीय देश इटली में बड़ा सड़क हो गया, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इटली के अधिकारियों की मानें तो हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना इटली के वेनिस शहर की है।

विज्ञापन

बचाव कार्य जारी है।
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वेनिस के मेयर लुइगी ब्रुगनारो ने बताया कि मंगलवार शाम वेनिस के मेस्त्रे में एक बस पलटकर सड़क से नीचे उतर गई। रेलवे ट्रैक के पास गिरी बस में तुरंत आग लग गई। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई तो वहीं सिर्फ 15 लोगों को ही जिंदा बचाया जा सका है। पुलिस की मदद से बचाव दल ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया है। हालांकि, कुछ लोग अब भी मलबे में दबे हुए हैं, जिन्हें निकाला जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, हादसे का असल कारण क्या है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना की जांच की जा रही है।

यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष ने व्यक्त की संवेदनाएं
मेयर ब्रुगनारो ने ट्वीट कर कहा कि मृतकों के लिए मैंने लोगों से शोक मनाने का आग्रह किया है। हादसा सर्वनाशकारी था। इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। वहीं, यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने भी मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों का दुख समझ सकती हूं। पीड़ितों के परिजनों के प्रति मैं संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। दुख की इस घड़ी में मैं इटली के राष्ट्रपति मैटरेल्ला और प्रधानमंत्री राष्ट्रपति मेलोनी के साथ हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed