{"_id":"67e218affdea50b86e0fc840","slug":"several-palestinians-killed-israeli-attacks-in-gaza-egypt-presents-new-ceasefire-proposal-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gaza War: गाजा में ताबड़तोड़ इस्राइली हमले, 65 फलस्तीनियों की मौत; शांति बहाली के लिए मिस्र लाया नया प्रस्ताव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Gaza War: गाजा में ताबड़तोड़ इस्राइली हमले, 65 फलस्तीनियों की मौत; शांति बहाली के लिए मिस्र लाया नया प्रस्ताव
Tue, 25 Mar 2025 08:15 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, देइर अल-बलाह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, देइर अल-बलाह
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 25 Mar 2025 08:15 AM IST
सार
इस्राइल और हमास के बीच युद्ध विराम समाप्त होने के बाद पिछले एक दिन में गाजा में 65 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। संघर्ष फिर से बढ़ता देख मिस्र ने युद्ध विराम बहाल करने का नया प्रस्ताव पेश किया है। प्रस्ताव के अनुसार, हमास इस्राइल को गाजा में मानवीय सहायता की अनुमति देगा और अमेरिकी-इस्राइली पांच बंधकों को रिहा करेगा। वहीं, इस्राइल सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।
विज्ञापन
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य (फाइल)
- फोटो : ANI
विस्तार
युद्ध विराम समाप्त होने के बाद इस्राइल ने गाजा में फिर से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं। बीते एक दिन में गाजा में 65 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि मरने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
अब तक संघर्ष में 50000 से अधिक लोग मारे जा चुके
गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यह हमले उस समय हुए जब इस्राइल ने हमास के साथ युद्ध विराम तोड़ दिया। पिछले एक सप्ताह में हवाई और जमीनी अभियानों में इस्राइली सुरक्षा बलों ने गाजा में सैकड़ों लोगों को मार डाला। 17 महीने के इस संघर्ष में अब तक मरने वालों की संख्या 50,000 से अधिक हो चुकी है।
विज्ञापन
युद्ध विराम बहाल करने के लिए नया प्रस्ताव पेश
इस बीच, मिस्र ने युद्ध विराम को बहाल करने के लिए एक नया प्रस्ताव पेश किया है। एक मिस्र के अधिकारी ने बताया कि हमास इस्राइल द्वारा गाजा में मानवीय सहायता की अनुमति देने और एक सप्ताह के लिए युद्ध विराम लगाने के बदले में अमेरिकी-इस्राइली सहित पांच जिंदा बंधकों को रिहा करेगा। इसके अलावा, इस्राइल सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों को भी रिहा करेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Gaza Crisis: इस्राइल पर यूएन ने लगाए गंभीर आरोप, हमले में कर्मचारी की मौत के बाद कहा- गाजा में कम करेंगे स्टाफ
हमास ने प्रस्ताव पर दी सकारात्मक प्रतिक्रिया
हमास के एक अधिकारी ने कहा कि समूह ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, लेकिन उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी। दोनों अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर बात की, क्योंकि यह जानकारी गोपनीय थी। अधिकारियों को मीडिया के सामने इस जानकारी को देने का अधिकार नहीं था।
रेड क्रॉस कार्यालय पर गोली चलाना गलती: इस्राइल
इस बीच, इस्राइल ने कहा कि उसने गलती से गाजा में रेड क्रॉस के कार्यालय पर गोली चलाई। इस्राइली सेना ने कहा कि सैनिकों फलस्तीनी आतंकवादियों से खतरे की पहचान की और इसके बाद गोली चलाई। हालांकि, सेना ने यह भी कहा कि पहचान झूठी थी, इसके बारे में बाद में पता चला। सैनिकों को यह एहसास नहीं था कि इमारत का इस्तेमाल रेड क्रॉस द्वारा किया जा रहा था।
ये भी पढ़ें: Middle East Tension: मिस्र के नए युद्ध विराम प्रस्ताव के बीच इस्राइली हमले तेज, गाजा में 61 लोगों की मौत
गोलीबारी की घटना की समीक्षा की जाएगी
इस्राइली सेना ने कहा कि रेड क्रॉस के कार्यालय पर गोली चलाने की घटना की समीक्षा की जाएगी। वहीं, रेड क्रॉस का कहना है कि गोलीबारी से इमारत को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन