फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   several killed in Ukraine strikes on Belgorod City of Russia Ukraine War

Russia Ukraine War: यूक्रेन का रूस पर जवाबी हमला, रूसी शहर पर की भारी बमबारी, 24 लोगों की मौत

Sun, 31 Dec 2023 04:17 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 31 Dec 2023 04:17 AM IST
सार

रूसी अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि बेलगोरोड पर क्लस्टर बमों से ताबड़तोड़ हमले किए गए। यूक्रेन के हमलों में दो बच्चों सहित 20 लोग मारे गए और 111 घायल हो गए। साथ ही रूस ने भी जवाबी कार्रवाई करने की बात कही है।

विज्ञापन
several killed in Ukraine strikes on Belgorod City of Russia Ukraine War
russia ukraine war - फोटो : social media

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष फिर तेज होता दिखाई दे रहा है। रूस के हालिया हवाई हमलों के जवाब में यूक्रेनी सेना ने शनिवार को रूसी शहर बेलगोरोद पर भारी बमबारी की, जिसमें तीन बच्चों सहित 24 लोग मारे गए। रूसी अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि बेलगोरोद पर क्लस्टर बमों से ताबड़तोड़ हमले किए गए। यूक्रेन के हमलों में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बेलगोरोद शहर उत्तरी यूक्रेन की सीमा के पास है।

विज्ञापन


रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा, मॉस्को, ओरयोल, ब्रांस्क और कुर्स्क क्षेत्रों के आसमान पर भी ड्रोन देखे गए हैं। साथ ही रूसी रक्षा मंत्रालय ने जवाबी कार्रवाई करने की बात कही है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन की सरकार अग्रिम मोर्चे पर हुई हार से ध्यान हटाने और हमें भी इसी तरह की कार्रवाई करने के लिए उकसाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूएन में रूस के उप-स्थायी प्रतिनिधि दिमित्री पोलांस्की ने कहा कि यूक्रेन के हमले के बाद रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक बुलाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी के हमले में गई थी 41 लोगों की जान
रूसी सेना ने एक दिन पहले ही यूक्रेन पर 122 मिसाइलों और 36 ड्रोन से हमले किए थे। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा था कि रूसी के हमले में 41 लोगों की जान गई है और 159 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा था कि हमलों ने 120 शहरों और गांवों को प्रभावित किया। यूक्रेन की सेना लंबे समय से अपनी सीमा से लगते रूसी क्षेत्रों पर हमला कर रही है, लेकिन युद्ध के 22 महीनों में यह रूसी जमीन पर हुए सबसे घातक हमलों में से एक है।


रूसी अदालतों ने 200 यूक्रेनी लड़ाकों को सुनाई लंबे कारावास की सजा
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि देश की अदालतों ने युद्ध की शुरुआत के बाद से 200 यूक्रेनी लड़ाकों को दीर्घकालिक कारावास की सजा सुनाई है। इन पर अत्याचार का आरोप है। लावरोव ने कहा, सजा पाने वालों में न सिर्फ कट्टरपंथी राष्ट्रवादी संघों के सदस्य, यूक्रेनी सुरक्षा बलों के प्रतिनिधि व भाड़े के सैनिक, बल्कि यूक्रेन के सैन्य व राजनीतिक नेतृत्व के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed