{"_id":"64b6fd12bbd4fcb117061a19","slug":"several-killed-in-mudslide-in-colombia-crucial-highway-blocked-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Colombia Mudslide: कोलंबिया में भूस्खलन में 14 लोगों की मौत, राजधानी बोगोटा को जोड़ने वाला प्रमुख हाईवे बाधित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Colombia Mudslide: कोलंबिया में भूस्खलन में 14 लोगों की मौत, राजधानी बोगोटा को जोड़ने वाला प्रमुख हाईवे बाधित
Wed, 19 Jul 2023 02:29 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोगोटा
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 19 Jul 2023 02:29 AM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि बोगोटा के दक्षिण-पूर्व में स्थित क्वेटेम शहर में ऊंचाई वाले क्षेत्र से कीचड़ और मलबे का ढेर आने से कई घर तबाह हो गए। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
mudslide in Colombia
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य कोलंबिया में मंगलवार को भूस्खलन की घटना में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, भूस्खलन के कारण राजधानी बोगोटा को देश के पूर्वी मैदानी इलाकों से जोड़ने वाले प्रमुख हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि बोगोटा के दक्षिण-पूर्व में स्थित क्वेटेम शहर में ऊंचाई वाले क्षेत्र से कीचड़ और मलबे का ढेर आने से कई घर तबाह हो गए। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण यह हादसा हुआ, जिससे बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि कुछ लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है, जिनकी तलाश की जा रही है। भूस्खलन के चलते एक टोल बूथ पर भी नष्ट हो गया है और बोगोटा-विलाविसेंसियो हाईवे पर बना एक पुल भी बह गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के चपेट में आए कई घर पहाड़ियों के किनारे और नदियों के पास बने थे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने हादसे पर संवेदना व्यक्त की
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया कि इस घटना से पता चलता है कि स्थानीय अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों की अधिक कठोरता से योजना बनाने, जलमार्गों के आसपास अधिक जगह छोड़ने की आवश्यकता है।
विज्ञापन