फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lebanon News: Fierce Clashes in Palestinian Refugee Camp in Lebanon 5 Dead Full News in Hindi

Lebanon: फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर में भयंकर झड़प, पांच की मौत; पड़ोस में रहने वाले लोग घर छोड़कर भागे

Mon, 31 Jul 2023 10:00 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेबनान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लेबनान Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 31 Jul 2023 10:00 AM IST
सार

फिलीस्तीनी अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक अज्ञात बंदूकधारी ने सशस्त्र समूह के सदस्य महमूद खलील की हत्या करने की कोशिश की। हालांकि, खलील को कुछ नहीं हुआ, लेकिन उनका एक साथी मारा गया। इसके बाद ईन अल-हिलवे शिविर में लड़ाई शुरू हो गई। 

विज्ञापन
Lebanon News: Fierce Clashes in Palestinian Refugee Camp in Lebanon 5 Dead Full News in Hindi
फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर में भयंकर झड़प - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिणी बंदरगाह शहर सिडोन के पास लेबनान के सबसे बड़े फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर में रविवार को भारी झड़प हो गई। इस घटना में कम से कम पांच लोग मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। वही, फिलिस्तीनी गुट फतह ने एक अभियान के दौरान कमांडर अशरफ अल-आर्मोची और उनके चार साथियों के मारे जाने की पुष्टि की।

विज्ञापन

यह है मामला

गुट फतह ने लेबनान में फिलिस्तीनी शिविरों की सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करने के उद्देश्य से घृणित और कायरतापूर्ण अपराध की निंदा की। वहीं, फिलीस्तीनी अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एक अज्ञात बंदूकधारी ने सशस्त्र समूह के सदस्य महमूद खलील की हत्या करने की कोशिश की। हालांकि खलील को कुछ नहीं हुआ, लेकिन उनका एक साथी मारा गया। इसके बाद ईन अल-हिलवे शिविर में लड़ाई शुरू हो गई। इस घटना में कम से कम पांच लोग मारे गए। वहीं, सात लोग घायल हुए हैं। लेबनान की सरकारी एजेंसी का कहना है कि घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन

लेबनानी सेना ने बताया कि मोर्टार का एक गोला शिविर के बाहर एक सैन्य बैरक पर गिरा। इससे एक सैनिक घायल हो गया, जिसकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन


50 हजार से अधिक रहते हैं लोग  

ईन अल-हिलवे शिविर में अपनी अराजकता के लिए जाना जाता है। वहां हिंसा होना आम बात है। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि शिविर में लगभग 55,000 लोग रहते हैं, जिसे 1948 में इस्राइली सेना द्वारा विस्थापित फिलिस्तीनियों को रखने के लिए स्थापित किया गया था, जिसे फिलिस्तीनी नकबा कहते हैं। वहीं, यूएनआरडब्ल्यूए के अनुसार लेबनान में 450,000 से अधिक फिलिस्तीनी रहते हैं। इनमें से अधिकांश लोग 12 शरणार्थी शिविरों में से एक में रहते हैं। 


सुबह भी गोलीबारी जारी

शिविर में असॉल्ट राइफलों और रॉकेट चालित ग्रेनेड लॉन्चरों के साथ गुटों में झड़प हुई और हथगोले फेंके गए। सुबह कई घंटों तक लड़ाई रुकी रही। हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभी भी छिटपुट गोलीबारी हो रही है। कहा जा रहा है कि फिलिस्तीनी जनरल और उसके रक्षकों की हत्या के बाद लड़ाई फिर से भड़क उठी। 

लोग घर छोड़कर भागे

गोलीबारी के कारण शिविर के पास सिडोन पड़ोस के कुछ निवासी अपने घरों से भाग गए। यहां गोलियों ने इमारतों को निशाना बनाया व खिड़कियां और स्टोरफ्रंट को तोड़ दिया। सार्वजनिक सिडोन जनरल अस्पताल ने अपने कर्मचारियों और मरीजों को बाहर निकलने को कहा।

फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के अनुसार, इस झड़प के कारण दो स्कूल भी क्षतिग्रस्त हो गए। यहां करीब दो हजार छात्र पढ़ते थे। वहीं, लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने झड़पों की निंदा की।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed