सात साल के बच्चे ने नैनी के लिए रखी प्रॉम पार्टी, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के उत्तरी केरोलिना में एक सात साल के लड़के ने अपनी नैनी (बच्चों की देखभाल करने वाली) के लिए मिनी प्रॉम (एक तरह की पार्टी) पार्टी का आयोजन किया। सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ हो रही है। इस 17 साल की नैनी का नाम रशेल चापमैन जबकि बच्चे का नाम कर्टिस रोजर है। सोशल मीडिया पर लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
रशेल को एक प्रॉम पार्टी में जाना था लेकिन कोविड-19 संक्रमण की वजह से यह रद्द हो गई। इसलिए कर्टिस ने अपनी नैनी के लिए एक मिनी प्रॉम पार्टी आयोजित की, जिसमें दोनों ने डांस और डिनर किया। इस आयोजन की जानकारी और तस्वीरें रशेल की मां बेकी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं।
तस्वीरों में कर्टिस को नीले रंग का सूट पहने हुए और नैनी रशेल को पिंक रंग का प्रॉम गाउन पहने हुए देखा जा सकता है। उन्होंने लिखा, ‘मेरी बेटी एक साल से अधिक समय से इस अद्भुत बच्चे की नैनी है। जब उसे पता चला कि वह सीनियर प्रॉम के लिए नहीं जा सकती तो उसने उसके लिए इसका आयोजन किया। उसने सामाजिक दूरी वाले प्रॉम का आयोजन किया जिसमें डांस और उसका पसंदीदा खाना शामिल था।’
My daughter has been a nanny for this amazing kid for over a year. When he realized she wouldn’t have a senior prom, he wanted to throw her one. He planned a socially distant prom, complete with dancing & her favorite foods. @somegoodnews @ABC11_WTVD #bestpromever #SomeGoodNews pic.twitter.com/8T8LY3DQZw
— Becky Chapman (@bhchapman) May 26, 2020
अपनी मां की मदद से कर्टिस ने अपने आंगन के पिछले हिस्से में कार्यक्रम आयोजित किया। तस्वीरों में नूडल्स, टेबल्स, रस्सियां दिखाई दे रही हैं ताकि सुरक्षित सामाजिक दूरी बनाई रखी जा सके। राचेल उत्तरी केरोलिना के रैले में सैंडर्सन हाई स्कूल की सिनियर है वह एक साल से अधिक समय से पार्ट-टाइम कर्टिस की देखभाल कर रही है।