{"_id":"5f542f818ebc3e45a66267df","slug":"seven-thousand-health-workers-died-due-to-coronavirus-in-more-than-80-countries-of-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहरः दुनिया के 80 से अधिक देशों में सात हजार स्वास्थ्यकर्मियों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना का कहरः दुनिया के 80 से अधिक देशों में सात हजार स्वास्थ्यकर्मियों की मौत
Sun, 06 Sep 2020 06:08 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 06 Sep 2020 06:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
कोरोना महामारी से सीधी जंग में दुनिया के 80 से अधिक देशों में करीब सात हजार स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई है। एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा जारी रिपोर्ट में मौत के आंकड़े का जिक्र करते हुए बताया गया है कि दुनियाभर में पीपीई किट के संकट और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण स्वास्थ्यकर्मियों का जीवन खतरे में है।
विज्ञापन
आंकड़ों के अनुसार मैक्सिको में सर्वाधिक 1320 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई है। कोरोना से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में 1077 स्वास्थ्यकर्मियों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में कोरोना 649 स्वास्थ्यकर्मियों का दुश्मन बना है। ब्राजील में 634 तो रूस में 631 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
भारत में 573 स्वास्थ्यकर्मियों ने गंवाई जान
एमनेस्टी की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस दक्षिण अफ्रीका में 240, इटली 188, पेरू 183 और इंडोनेशिया में 181 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो गई। वहीं भारत में 573 मौतों का रिकॉर्ड है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अनुसार देश में 196 डॉक्टरों की मौत कोरोना से हई जिनमें से 40 फीसदी डॉक्टर जनरल प्रैक्टिशनर हैं।
विज्ञापन
भारत संक्रमितों के मामले में पहुंचा विश्व में दूसरे स्थान पर
कोरोना संक्रमण के मामले में भारत दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार सुबह तक देश में कुल 40,23,179 मरीज थे। हालांकि एजेंसी के मुताबिक, राज्यों के आंकड़ों के आधार पर संक्रमितों की संख्या रात तक 41,00831 हो गई। जबकि ब्राजील में 40,93586 मरीज हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा 64,08594 लोग संक्रमित हैं।