{"_id":"6901fed7ef96484c2f050085","slug":"seven-storey-apartment-building-collapsed-in-gebze-turkiye-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Turkiye: तुर्किये में भरभराकर गिरी सात मंजिला इमारत, मलबे में दबे कई लोग; बचाव अभियान जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Turkiye: तुर्किये में भरभराकर गिरी सात मंजिला इमारत, मलबे में दबे कई लोग; बचाव अभियान जारी
Wed, 29 Oct 2025 05:17 PM IST
लव गौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल
Published by: लव गौर
Updated Wed, 29 Oct 2025 05:17 PM IST
सार
Turkiye Building Collapse: उत्तर-पश्चिमी तुर्किये के गेब्ज शहर में बड़ा हादसा हो गया, यहां सात मंजिला इमारत अचानक से ढह गई, जिसके मलबे में कई लोग दब गएष जिनको सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन
तुर्किये में सात मंजिला इमारत ढही (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : adobe stock
विस्तार
उत्तर-पश्चिमी तुर्किये में सात मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। बुधवार सुबह गेब्ज शहर में एक सात मंजिला अपार्टमेंट अचानक ढह गया, जिसके मलबे में पांच लोग दब गए। लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है।
एक ही परिवार के सदस्य मलबे में दबे
गेब्ज के गवर्नर इल्हामी अक्तास ने मीडिया को बताया कि इस बात की पुष्टि हो गई है कि मलबे में दबे लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। फिलहाल अभी किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं की गई है। आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन निदेशालय की टीमें मौके पर बचाव अभियान चला रही हैं। सरकारी अनादोलु एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इमारत ढहने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
मेट्रो निर्माण से इमारत ढहने की आशंका
वहीं गेब्ज के मेयर जिन्नूर बुयुकगोज ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह दुर्घटना इमारत के पास में चल रहे मेट्रो निर्माण से जुड़ी हो सकती है। हालांकि इसका कारण क्या है, इसके लिए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
एक दिन पहले आया था पश्चिमी तुर्किये में जोरदार भूकंप
बता दें कि गेब्ज उत्तरी अनातोलियन फॉल्ट लाइन पर स्थित है और 1999 में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप के दौरान प्रभावित मुख्य केंद्रों में से एक था, जिसमें अनुमानत 18,000 लोग मारे गए थे। गौरतलब है कि एक दिन पहले यानी 28 अक्तूबर को पश्चिमी तुर्किये में जोरदार भूकंप आया था। जिसके कारण तीन इमारतें के ढहने की सूचना मिली थी। आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी AFAD के मुताबिक पश्चिमी तुर्किये में सोमवार रात को 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र बालिकेसिर प्रांत के सिंदिरगी शहर में था।