फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   seven Indian-origin Australians receives country’s top honors

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के सात लोगों को शीर्ष सम्मान

Wed, 12 Jun 2019 06:18 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 12 Jun 2019 06:18 AM IST
विज्ञापन
seven Indian-origin Australians receives country’s top honors

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के सात लोगों को चिकित्सा, संगीत, शिक्षा और वित्त के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष सम्मान प्रदान किया गया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। ये पुरस्कार सोमवार रात आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदान किए गए। 

विज्ञापन


मोनाश अल्फ्रेड साइकेट्री रिसर्च सेंटर की निदेशक जयश्री कुलकर्णी को चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिए मेडल ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (ओएएम), जयश्री रामचंद्रन को परफॉर्मिंग आर्ट के लिए जबकि, विनीता हार्दिकर को चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिए ओएएम से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा शशिकांत कोचर को परमार्थ कार्यों के लिए, अरुण कुमार को वित्त क्षेत्र, कृष्णा धाना नदीमपल्ली को बहुसंस्कृति और महा सिन्नाथंबी को संपत्ति उद्योग के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ओएएम से सम्मानित किया गया।    
विज्ञापन
विज्ञापन


महारानी एलिजाबेथ के जन्मदिन के अवसर पर दिया जाने वाला यह सम्मान एक हजार से अधिक ऑस्ट्रेलियाई लोगों को दिया गया है और इसमें 40 प्रतिशत महिलाएं हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री केविन रड, अभिनेता ह्यू जैकमैन को शीर्ष नागरिक सम्मान कंपैनियन ऑफ द ऑर्डर से जबकि फिल्म अभिनेता एरिक बाना को मेंबर ऑफ द ऑर्डर (एएम) से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed