फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sergei Lavrov says Russia fighting alone against entire West rely on its strength and self-reliance

Russia: 'पूरे पश्चिम से अकेले लड़ रहा रूस, हमें अपनी ताकत पर भरोसा'; ट्रंप की धमकियों पर लावरोव की दो टूक

Wed, 30 Jul 2025 12:55 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 30 Jul 2025 12:55 AM IST
सार

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य दुश्मन को हराना है। इतिहास में पहली बार, रूस पूरे पश्चिम के खिलाफ अकेले लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चल रहे भू-राजनीतिक टकराव में जीत हासिल करने के लिए रूस को पूरी तरह अपनी ताकत पर भरोसा करना होगा। 

विज्ञापन
Sergei Lavrov says Russia fighting alone against entire West rely on its strength and self-reliance
सर्गेई लावरोव - फोटो : ANI

विस्तार

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस पहली बार अपने इतिहास में अकेले पूरे पश्चिमी गुट का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि चल रहे भू-राजनीतिक टकराव में जीत हासिल करने के लिए रूस को पूरी तरह अपनी ताकत पर भरोसा करना होगा। लावरोव का यह बयान ट्रंप की धमकियों के बाद आया है, जो लगातार कह रहे हैं कि अगर रूस यूक्रेन के साथ युद्ध समाप्त करने की दिशा में आगे नहीं बढ़ता है तो वह टैरिफ और अन्य प्रतिबंध लगाना शुरू कर देंगे। 

विज्ञापन


लावरोव ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को 'टेरिटोरी ऑफ मीनिंग्ज' फोरम में बोलते हुए कहा, 'हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य दुश्मन को हराना है। इतिहास में पहली बार, रूस पूरे पश्चिम के खिलाफ अकेले लड़ रहा है। प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में हमारे सहयोगी थे। इसलिए हमें खुद पर भरोसा करना चाहिए और किसी भी कमजोरी को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।' 
विज्ञापन


लावरोव ने जोर देकर कहा कि 2022 में यूक्रेन संघर्ष बढ़ने के बाद भू-राजनीतिक स्थिति में भारी बदलाव आया है, जिसके परिणामस्वरूप मॉस्को और पश्चिमी शक्तियों के बीच सीधा गतिरोध पैदा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Serbia: सर्बिया में राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के खिलाफ तेज हुए प्रदर्शन, पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच झड़प

नाटो के यूक्रेन में विस्तार को मंजूर नहीं करेगा रूस 
लावरोव ने दोहराया कि रूस नाटो के यूक्रेन में विस्तार को मंजूर नहीं करेगा। उन्होंने कहा, 'हम अपनी जायज मांग पर अड़े हैं। हम नहीं चाहते कि यूक्रेन नाटो का हिस्सा बने या नाटो रूस की सीमाओं तक आए। यह पहले ही हमारी सीमाओं तक फैल चुका है, जो सभी वादों और स्वीकृत दस्तावेजों के खिलाफ है।' लावरोव ने आगे कहा कि भविष्य में अगर यूक्रेन संघर्ष का कोई हल निकलता है, तो उसमें रूस द्वारा कब्जे में ली गई जमीन और बदले हुए हालात को मान्यता दी जानी चाहिए। 

पश्चिमी शक्तियों की बचपन के बदमाशों से की तुलना 
पश्चिमी शक्तियों और बचपन के बदमाशों के बीच एक तुलना करते हुए लावरोव ने कहा, 'जब आप बच्चे होते हैं और आंगन में दूसरे लड़कों के साथ खिलवाड़ कर रहे होते हैं, तो कभी-कभी कोई बड़ा बच्चा- तीन या चार साल बड़ा, आकर छोटे बच्चों का पीछा करना शुरू कर देता है। लगभग यही हाल पश्चिम इस समय बाकी सभी के साथ कर रहा है।'


ये भी पढ़ें: UK: 'गाजा में युद्ध रोके इस्राइल, वरना यूएनजीए में फलस्तीन को देंगे मान्यता', फ्रांस के बाद ब्रिटेन की चेतावनी

यूक्रेन को पश्चिमी देशों से मिलने वाले हथियार युद्ध को बढ़ाते हैं
रूस लगातार यह दावा कर रहा है कि नाटो का विस्तार और यूक्रेन का अमेरिका जैसे देशों से मिलना इस युद्ध की मुख्य वजहें हैं। रूस ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन को पश्चिमी देशों से मिलने वाले हथियार सिर्फ युद्ध को बढ़ाते हैं और इससे नाटो भी सीधे इस लड़ाई में शामिल हो जाता है।

यूक्रेन से शांति वार्ता न करने पर अगले 10 दिनों के भीतर रूस को झेलना होगा प्रतिबंध : ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन में अगर रूस युद्ध समाप्त करने की दिशा में आगे नहीं बढ़ता है, तो वह अगले 10 दिन बाद रूस पर टैरिफ और अन्य प्रतिबंध लागू करना शुरू कर देंगे। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह तेल बाजार या कीमतों पर रूसी प्रतिबंधों के संभावित प्रभाव को लेकर चिंतित नहीं हैं, उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी भी प्रभाव की भरपाई के लिए घरेलू तेल उत्पादन बढ़ाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed