फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Serbia Protest against President Vucic intensify fueled by anger on the anniversary of the railway accident

Serbia Protest: सर्बिया में राष्ट्रपति वूचिच के खिलाफ प्रदर्शन तेज, रेलवे हादसे की बरसी पर भड़का विरोध

Mon, 03 Nov 2025 05:40 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेलग्रेड Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 05:40 AM IST
सार

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में राष्ट्रपति अलेक्जांडर वूचिच के समर्थकों और विरोधियों में झड़प के बाद तनाव बढ़ गया। नोवी साद में रेलवे हादसे की पहली बरसी पर हजारों लोग सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए न्याय, गिरफ्तार साथियों की रिहाई और जल्द चुनाव की मांग की।

विज्ञापन
Serbia Protest against President Vucic intensify fueled by anger on the anniversary of the railway accident
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Google Gemini

विस्तार

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में रविवार को राष्ट्रपति अलेक्जांडर वूचिच के समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखे टकराव की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ने पर सैकड़ों दंगा-रोधी पुलिसकर्मी दोनों समूहों के बीच दीवार बनकर खड़े हो गए। इस दौरान लोगों ने बोतलें और पटाखे एक-दूसरे पर फेंके। यह तनाव उस समय बढ़ा जब एक दिन पहले उत्तरी शहर नोवी साद में रेलवे स्टेशन हादसे की पहली बरसी पर हजारों लोग इकट्ठा हुए। पिछले साल हुए इस हादसे में 16 लोगों की मौत हुई थी, जिससे शुरू हुआ युवाओं का विरोध आंदोलन अब वूचिच सरकार के खिलाफ बड़ा राजनीतिक अभियान बन गया है।

विज्ञापन

बेलग्रेड में प्रदर्शनकारी दिजाना हरका के समर्थन में जुटे, जिनके बेटे स्टेफन हरका की मौत इसी हादसे में हुई थी। उन्होंने रविवार को संसद के पास स्थित वूचिच समर्थकों के टेंट कैंप के बाहर भूख हड़ताल शुरू की। नोवी साद और अन्य छोटे शहरों में भी लोगों ने उनके समर्थन में प्रदर्शन किए।

विज्ञापन

क्या है आंदोलनकारियों का आरोप?
मामले में आंदोलनकारियों का आरोप है कि नोवी साद स्टेशन के पुनर्निर्माण में सरकारी भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ, जिसमें स्टेशन की छत गिर गई थी। हरका ने अपने बेटे और बाकी 15 पीड़ितों के लिए न्याय और जवाबदेही की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि गिरफ्तार सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा किया जाए और जल्द चुनाव कराए जाएं, जैसा कि छात्र आंदोलन के नेता मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति वूचिच ने लगाया था कैंप
बता दें कि राष्ट्रपति वूचिच ने मार्च में बेलग्रेड में अपने समर्थन में कैसिलैंड नाम का टेंट कैंप लगवाया था, जो अब उनके कार्यालय और संसद के बीच सुरक्षा घेरे की तरह काम कर रहा है। पुलिस लगातार इस इलाके की निगरानी कर रही है, जो आम नागरिकों के लिए बंद है।

इसके बाद हाल के महीनों में सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर कड़ी कार्रवाई की है। सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया है और कई रैलियों को बलपूर्वक खत्म किया गया। वहीं सरकारी मीडिया ने छात्र नेताओं को आतंकवादी बताकर उन पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed