फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Senior Pak journalist arrested under terrorism charges

Pakistan: पाकिस्तान में पत्रकार आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार, पंजाबी अधिकारियों की हत्या को बताया था वैध

Mon, 27 Jan 2025 03:50 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 27 Jan 2025 03:50 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान में एक वरिष्ठ पत्रकार को आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि पत्रकार ने एक फेसबुक पोस्ट में पंजाब से अलग सराईकिस्तान प्रांत बनाने की बात की थी और पंजाबी अधिकारियों की हत्या को कथित तौर पर वैध बताया था। 

विज्ञापन
Senior Pak journalist arrested under terrorism charges
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने एक वरिष्ठ पत्रकार को आतंकवाद के आरोप के तहत गिरफ्तार किया। आरोप है कि पत्रकार ने 'पंजाबी अधिकारियों की हत्या को वैध' बताया था।  

विज्ञापन

 
राजिश लियाकतपुरी एक दैनिक अखबार के संपादकीय प्रभारी रह चुके हैं और कई किताबों के लेखक भी हैं। उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया गया। लियाकतपुरी लाहौर से 400 किलोमीटर दूर रहीम यार खान के रहने वाले हैं। पत्रकार पर पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक अपराध निवारण अधिनियम (पीईसीए) के तहत भी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि लियाकतपुरी को उनके फेसबुक पोस्ट के कारण के आतंकवाद और अन्य आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस पोस्ट में उन्होंने पंजाबी अधिकारियों की हत्या को वैध ठहराया था और पंजाब में एक नए प्रांत 'सराईकिस्तान' की मांग की थी। इसे पंजाबी प्रशासन से स्वतंत्र बनाने की बात की गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लियाकतपुरी के परिवार और पत्रकारों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें तीन दिन पहले एक छापे में गिरफ्तार किया। लेकिन उन्हें गोपनीय तरीके से किसी अज्ञात स्थान पर रखा गया और शनिवार रात तक उनके गिरफ्तार होने की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। इसके अलावा, रविवार तक आधिकारिक तौर पर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। उनके परिवार और साथी पत्रकारों का कहना है कि लियाकतपुरी को सराईकी भाषा के लिए आवाज उठाने के लिए परेशान किया जा रहा है। 

  
पंजाब के दक्षिणी बेल्ट के कार्यकर्ता मानते हैं कि मध्य पंजाब का शासक वर्ग दक्षिण पंजाब के संसाधनों का शोषण कर रहा है, जिससे इस क्षेत्र का विकास नहीं हो सका। उनका मानना है कि सराईकिस्तान का निर्माण दक्षिणी पंजाब के लोगों की समस्याओं का हल हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed