{"_id":"5d582f7e8ebc3e899b5602da","slug":"senior-leader-of-balochistan-and-three-others-killed-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के बलूचिस्तान में वरिष्ठ नेता और पोते समेत चार लोगों की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में वरिष्ठ नेता और पोते समेत चार लोगों की गोली मारकर हत्या
Sat, 17 Aug 2019 10:33 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक वरिष्ठ राजनीतिक नेता, उनके किशोर पोते और दो सुरक्षाकर्मियों की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस उपायुक्त मेजर मुहम्मद ने कहा कि बलूचिस्तान नेशनल पार्टी-मेनगल (बीएनपी-एम) नेता अमानुल्ला जेहरी तड़के अपने आवास पर लौट रहे थे। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मुहम्मद ने कहा, 'जेहरी, उनके 14 वर्षीय पोते मर्दान जेहरी और दो सुरक्षा कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई।' उपायुक्त ने कहा कि पूरे तहसील की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। बीएनपी-एम के प्रमुख नवाब अख्तर मेंगल ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
इससे पहले शुक्रवार को बलूचिस्तान प्रांत में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में हुए शक्तिशाली बम धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में अफगान तालिबान के एक नेता मुल्ला हैबतुल्ला के भाई भी शामिल थे।
विज्ञापन