फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Senate approves nomination of first Muslim American judge Zahid Qureshi in New Jersey district

अमेरिका: पहले मुस्लिम-अमेरिकी जज जाहिद कुरैशी के न्यूजर्सी कोर्ट में नामांकन को सीनेट ने दी मंजूरी

Sat, 12 Jun 2021 01:41 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 12 Jun 2021 01:41 AM IST
सार

  • सीनेट ने जाहिद कुरैशी के नाम पर 16 के मुकाबले 81 मतों से मंजूरी दी।
  • कुरैशी न्यूजर्सी के यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेंगे।

विज्ञापन
Senate approves nomination of first Muslim American judge Zahid Qureshi in New Jersey district
us senate - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी सीनेट (उच्च सदन) ने पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक जाहिद कुरैशी के न्यूजर्सी में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में नामांकन को मंजूरी दे दी है। इस तरह वे देश के इतिहास में पहले मुस्लिम संघीय न्यायाधीश बन गए हैं।

विज्ञापन


जाहिद कुरैशी के नाम पर 16 के मुकाबले मिले 81 वोट
सीनेट ने कुरैशी के नाम पर 16 के मुकाबले 81 मतों से मंजूरी दी। 34 रिपब्लिकन सांसदों ने भी पहले मुस्लिम-अमेरिकी को संघीय न्यायाधीश के तौर पर मंजूरी दी। फिलहाल कुरैशी डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूजर्सी के लिए मजिस्ट्रेट हैं और वे उस वक्त इतिहास में अपना नाम दर्ज कराएंगे जब न्यूजर्सी के यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर शपथ लेंगे।
विज्ञापन


सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष और सीनेटर रॉबर्ट मेनेंदेज ने मतदान से पहले कहा, न्यायाधीश कुरैशी ने हमारे देश की सेवा में अपना करियर समर्पित कर दिया और उनकी कहानी न्यूजर्सी की समृद्ध विविधता का प्रतीक है और अमेरिका के ऐसे स्थान होने का प्रतीक है जहां कुछ भी संभव है। बता दें कि न्यूजर्सी की अदालत में देश के सर्वाधिक मामले हैं और वहां 46,000 मुकदमे लंबित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed