फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Seeing these buildings will be stunned

इन इमारतों को देखकर दंग रह जाएंगे

Sun, 23 Jul 2017 06:59 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Sun, 23 Jul 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
Seeing these buildings will be stunned
सिटी ऑफ ग्लासगो कॉलेज का न्यू सिटी कैंपस पहला फ़ाइनलिस्ट है।

विज्ञापन
यूनाइटेड किंगडम (UK) में सर्वश्रेष्ठ बिल्डिंग के लिए मिलने वाले 22वें रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स (RIBA) स्टर्लिंग प्राइज के लिए छह बिल्डिंगों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।



सिटी ऑफ ग्लासगो कॉलेज का न्यू सिटी कैंपस पहला फ़ाइनलिस्ट है जो उस प्रोजेक्ट का हिस्सा है जिसके तहत कॉलेज की 11 बिल्डिंगों को मिलाकर दो किया जा रहा है। जजों ने कहा, 'यह एक आश्चर्यजनक और कठिनाई भरा प्रोजेक्ट है। इसमें आर्किटेक्चर की बेहतरीन स्किल का इस्तेमाल हुआ है। यह शहर के लिए भी अच्छा योगदान है।'
विज्ञापन




हैस्टिंग्स पियर में आग लगने के क़रीब साढ़े पांच साल बाद अप्रैल 2016 में आम जनता के लिए दोबारा खोला गया था। जजों ने कहा, 'इसके डिजाइन, फ्री, ओपन एंट्री के अलावा आसपास का प्राकृतिक माहौल भी बेहद खास है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Seeing these buildings will be stunned
यूनाइटेड किंगडम (UK) में सर्वश्रेष्ठ बिल्डिंग

वेस्ट लंदन में बने जर्गन टेलर का फोटोग्राफी स्टूडियो में तीन बिल्डिंग और एक गार्डन शामिल है. जजों ने कहा, 'यह प्रोजेक्ट अपने आप में एक पूर्ण विकसित और आत्मविश्वास से भरा है। यह बेहतर कार्यस्थल है।'


ब्रिटिश म्यूजियम वर्ल्ड कंजर्वेशन और एक्जिबिशन सेंटर को म्यूजियम के कलेक्शन के जरिए बनाया गया. जजों ने बिल्डिंग के बनाने और इस दौरान की चुनौतियों की तारीफ की।


ऐतिहासिक हॉकीयार्ड चैथम पर स्थित द कमांड ऑफ द ओशंस डिस्प्ले अब बीते साल आम जनता के लिए खोला गया था। जजों ने कहा, 'विकास की दिशा में यह प्रोजेक्ट चैंपियन है। पहले से मौजूद फैब्रिक को अपनाना और कल्पना युक्त इस्तेमाल बेहद ख़ास है।'

Seeing these buildings will be stunned
लंदन के स्टोक नेविंगटन में क्रॉस लैमिनेटेड लकड़ी की हाउसिंग

लंदन के स्टोक नेविंगटन में क्रॉस लैमिनेटेड लकड़ी की हाउसिंग स्कीम के तहत बैरेट्स ग्रोव को बनाया गया।

जजों ने कहा, 'बिल्डिंग को जिस पैटर्न पर बनाया गया है यह इसकी लंबाई पर फ़िट बैठता है.' विजेता की घोषणा 31 अक्टूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed