फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Security guard slaps pregnant woman in Karachi, kicks her on face

Pakistan: कराची में सुरक्षा गार्ड ने गर्भवती महिला को मारा थप्पड़, मुंह पर मारी लात, देखें वीडियो

Tue, 09 Aug 2022 09:11 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 09 Aug 2022 09:11 AM IST
सार

ह घटना कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में एक अपार्टमेंट की इमारत के बाहर रात में हुई। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। 

विज्ञापन
Security guard slaps pregnant woman in Karachi, kicks her on face
कराची में सुरक्षा गार्ड ने महिला से की मारपीट - फोटो : social media

विस्तार

पाकिस्तान के कराची शहर में शर्मनाक घटना सामने आई है। सुरक्षा गार्ड ने एक गर्भवती महिला को सरेआम पीटा और उसे जमीन पर पटकने के बाद उसके मुंह पर लात मारी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

जियो न्यूज के अनुसार यह घटना कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में एक अपार्टमेंट की इमारत के बाहर रात में हुई। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। 
विज्ञापन

वीडियो में सुरक्षा गार्ड महिला से विवाद करता नजर आ रहा है। इसी दौरान वह महिला को थप्पड़ जड़ देता है और धक्का मारता है। महिला जमीन पर गिर जाती है और उठने की कोशिश करती है, तभी गार्ड उसके मुंह पर लात मारता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी गार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पाकिस्तान और खासकर कराची में जनाक्रोश फैल गया। 

देखें वीडियो
 


खबरों में कहा गया है कि पीड़ित महिला गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में स्थित नोमान ग्रैंड सिटी में घरेलू कामकाज करती है। उसने पुलिस को बताया कि वह गर्भवती है। 5 अगस्त को तड़के तीन बजे उसने अपने बेटे से कहा कि उसे भूख लगी है, उसे कुछ खाना भेजे। इस पर जब उसका बेटा खाना लेकर पहुंचा तो वहां तैनात कुछ लोगों ने उसे परिसर में घुसने से रोक दिया। जब वह मौके पर पहुंची तो अपार्टमेंट के आदिल नामक पदाधिकारी ने उसे गुस्से में गालियां देना शुरू कर दिया। इसके बाद आदिल ने गार्ड से कहा कि वह उसे मारे। फिर गार्ड ने उससे मारपीट की और गिरा दिया। इससे वह बेहोश हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed