फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Security Council directive: Taliban reopen schools for Afghan girls, protect the right to education

सुरक्षा परिषद का निर्देश : अफगानी लड़कियों के लिए स्कूल फिर खोले तालिबान, शिक्षा के अधिकार की रक्षा की जाए

Mon, 28 Mar 2022 09:09 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 28 Mar 2022 09:09 AM IST
सार

तालिबान ने पहले कहा था कि वह 21 मार्च से कक्षा छठी से लड़कियों की शिक्षा पर सात महीने पुराने प्रतिबंध को हटा देगा, लेकिन इसके दो दिन बाद वह वादे से पीछे हट गया। 

विज्ञापन
Security Council directive: Taliban reopen schools for Afghan girls, protect the right to education
Afghanistan girls school - फोटो : social media

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान को निर्देश दिया है कि वह अफगानी लड़कियों के शिक्षा के अधिकार को बहाल करे। उनके लिए स्कूल फिर से खोले जाएं। तालिबान द्वारा लड़कियों की शिक्षा के वादे से मुकरने को देखते हुए सुरक्षा परिषद ने यह निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


सुरक्षा परिषद ने संयुक्त बयान में कहा कि अफगानिस्तान में सभी लड़कियों को स्कूल जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। तालिबान ने पहले कहा था कि वह 21 मार्च से कक्षा छठी से लड़कियों की शिक्षा पर सात महीने पुराने प्रतिबंध को हटा देगा और अफगानिस्तान के नए शैक्षणिक वर्ष के पहले दिन स्कूलों को फिर से खोलेंगे। हालांकि इसके दो दिन बाद वह वादे से पीछे हट गया। 
विज्ञापन


अल्बानिया, ब्राजील, फ्रांस, गैबॉन, आयरलैंड, मैक्सिको, यूके, यूएस, नॉर्वे और यूएई की ओर से संयुक्त अरब अमीरात और नॉर्वे के स्थायी प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए एक संयुक्त बयान में सदस्यों ने इसके लिए तालिबान की आलोचना की है। सुरक्षा परिषद ने कहा कि इस हफ्ते 10 लाख से अधिक अफगान लड़कियां स्कूल लौटने को तैयार हो रही थीं, लेकिन उनकी उम्मीदें आखिरी मिनट में धराशायी हो गईं जब उन्हें पता चला कि शिक्षा के अधिकार से उन्हें अब भी वंचित रखा जाएगा। सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने कहा कि तालिबान का हालिया फैसला परेशान करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 देशों की महिला विदेश मंत्रियों ने भी की अपील
इससे पहले दुनियाभर के 16 देशों की महिला विदेश मंत्रियों ने भी कहा था कि अफगानिस्तान की लड़कियों को माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने की अनुमति न देने से वे 'बहुत निराश हैं'। उन्होंने तालिबान से अपने इस फैसले को पलटने की अपील की। विदेश मंत्रियों ने कहा कि यह फैसला खासतौर पर परेशान करने वाला है क्योंकि हम सभी बच्चों के लिए सभी स्कूल खोलने की प्रतिबद्धता के बारे में बार-बार सुन रहे थे। उन्होंने कहा, हम तालिबान से हाल में लिया गया फैसला पलटने और देश के सभी प्रांतों में हर स्तर पर शिक्षा में समान अवसर देने की अपील करते हैं।

विमान में महिलाओं के अकेले सफर पर रोक
तालिबान अपने तुगलकी फैसलों के लिए दुनियाभर में चर्चित है। हाल ही में उसने अफगानिस्तान से जाने वाली उड़ानों में महिलाओं के अकेले सफर करने पर रोक लगा दी है।

अफगान एयरलाइंस के दो अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि शुक्रवार को काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची दर्जनों महिलाओं को बताया गया कि पुरुष संरक्षक के बिना वे हवाई यात्रा नहीं कर सकतीं। इनमें से कई महिलाओं के पास दोहरी नागरिकता है और वे कनाडा समेत विदेश स्थित अपने घर लौट रही थीं। कैम एयर और अफगान स्वामित्व वाली एरियाना एयरलाइंस में अकेली महिलाओं को इस्लामाबाद, दुबई और तुर्की आदि जाने की अनुमति नहीं मिली। एक अधिकारी ने बताया कि हुक्म तालिबान नेतृत्व से आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed