{"_id":"601c4f685fa20b384b10358d","slug":"secretary-general-of-un-antonio-guterres-issued-report-said-that-india-should-remain-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में आईएस की गतिविधियों के लिए आतंकी सरगना बना शिहाब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत में आईएस की गतिविधियों के लिए आतंकी सरगना बना शिहाब
Fri, 05 Feb 2021 01:17 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:17 AM IST
सार
- संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, हक्कानी नेटवर्क से जुड़ा रहा है शिहाब अल-मुजाहिर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व निकाय के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की तरफ से जारी एक रिपोर्ट में भारत के लिए चौकन्ना रहने की बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकवादी संगठन आईएस के खोरासन गुट का नया सरगना शिहाब अल-मुहाजिर को बनाया गया है जो भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, मालदीव, पाकिस्तान और श्रीलंका में आतंकवादी गतिविधियों के अभियानों का प्रमुख है।
विज्ञापन
शिहाब अल-मुहाजिर को जून 2020 में इस समूह का नया नेता बनाया गया है। रिपोर्ट बताती है कि इस नए नेता का जुड़ाव पहले कुख्यात हक्कानी नेटवर्क के साथ रहा है। इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड द लेवांत- खोरासन (आईएसआईएल-के) को लेकर महासचिव की 12वीं रिपोर्ट में बताया गया है कि इस गुट के पास अफगानिस्तान के विभिन्न प्रांतों में 1,000 से 2,200 लड़ाके हैं।
विज्ञापन
यह संगठन आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) और दाएश के नाम से भी जाना जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आईएसआईएल-के अफगानिस्तान के नंगरहार और कुनार समेत अन्य प्रांतों में हमले जारी रखे हुए है। इस गुट को इन प्रांतों के बड़े इलाकों पर कब्जा करने की कोशिश में चुनौतियां तो मिल रही हैं, लेकिन संगठन ने यहां कई हमलों की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन
हक्कानी नेटवर्क को है पाक समर्थन
आईएसआईएल-के का नया सरगना शिहाब अल-मुहाजिर उस हक्कानी नेटवर्क से जुड़ा रहा है जिसे पाकिस्तान का समर्थन मिला हुआ है। वाशिंगटन के ‘इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर’ ने भी कहा है कि हक्कानी नेटवर्क को पाकिस्तान के सुरक्षा प्रतिष्ठानों में से कुछ लोगों का समर्थन हासिल है और यह अफगानिस्तान में लंबे समय से आतंकवादी संगठन के रूप में काम करता रहा है।