फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   NASA Mars Mission NASA: secret message on parachute of NASA rover on mars in binary code, here is all you need to know

NASA Mars Mission 2021: मंगल पर उतरे रोवर के पैराशूट पर लिखा था नासा का कोड, जानिए क्या है यह रहस्यमयी संदेश

Wed, 24 Feb 2021 08:56 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 24 Feb 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
NASA Mars Mission NASA: secret message on parachute of NASA rover on mars in binary code, here is all you need to know
NASA Mars Mission 2021: पैराशूट की सफेद और नारंगी पट्टियों में छिपा है संदेश - फोटो : twitter.com/vanschneider

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पर्सिवरेंस रोवर गुरुवार रात इतिहास रचते हुए मंगल ग्रह की सतह पर उतरा था। इस रोवर को मंगल की सतह पर उतारने के लिए वैज्ञानिकों ने एक खास पैराशूट का इस्तेमाल किया था। यह एक सुपरसोनिक पैराशूट था जिसने 12 हजार मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहे रोवर को मंगल की सतह पर सुरक्षित उतारा। हालांकि, यह इस पैराशूट की एक मात्र खासियत नहीं है।

विज्ञापन


दरअसल, इस पैराशूट में नासा के वैज्ञानिकों ने एक संदेश लिखा था। यह संदेश कोड भाषा में लिखा गया था। खास बात यह है कि पैराशूट की जारी की गई तस्वीरों में यह संदेश दिख तो साफ-साफ रहा था, लेकिन समझ में किसी को नहीं आया। असल में यह कोड कहीं और नहीं बल्कि पैराशूट के रंगों में ही छिपा था। इस पैराशूट में सफेद और नारंगी रंग की कई पट्टियां बनी हुई थीं, जो वास्तविकता में एक संदेश हैं। 
विज्ञापन


इस रोवर की टीम के सदस्यों को क्रॉसवर्ड और पहेलियों में खासी रुचि है। ऐसे में टीम के सिस्टम इंजीनियर इयान क्लार्क ने प्रस्ताव रखा कि रोवर के पैराशूट पर एक संदेश भेजा जाए। बाकी लोगों ने भी इसका समर्थन किया और तय किया गया कि पैराशूट पर Dare Mighty Things यानी 'नामुमकिन को मुमकिन करने की कोशिश करना' लिखेंगे। यह पंक्ति अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इसके बाद इसे लिखने के लिए बाइनरी भाषा का इस्तेमाल करते हुए पैराशूट के ऊपर बनी सफेद और नारंगी पट्टियों को बाइनरी कोड के रूप में बदला गया। इसके लिए नायलॉन से बने इस सुपरसोनिक पैराशूट पर बाइनरी कोडिंग की डिजाइन तैयार की गई फिर उसी के अनुसार पैराशूट पर संदेश लिखा गया। हालांकि, इयान के अनुसार लॉन्च के कुछ घंटे बाद ही लोगों ने इस संदेश को डिकोड कर लिया था।


‘क्रॉसवर्ड’ खेल खेलने के शौकीन इयान क्लार्क के दिमाग में यह विचार दो साल पहले आया था। उनके अनुसार शुक्रवार को रोवर के मंगल ग्रह पर उतरने से पहले सिर्फ छह लोगों को इस कोड के बारे में पता था। उन्होंने बताया कि पैराशूट की तस्वीरें सामने आने के बाद उन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान सोमवार को कुछ संकेत दिए थे। अंतरिक्ष प्रेमियों ने कुछ घंटों में ही इस पहेली को हल कर लिया।

गौरतलब है कि नासा का रोवर ‘पर्सिवरेंस’ शुक्रवार तड़के मंगल ग्रह की सतह पर उतरा था। यह जेजोरो क्रेटर (महाखड्ड) में उतरा है। यह नासा द्वारा अब तक भेजा गया सबसे बड़ा और सर्वाधिक आधुनिक रोवर है। इस जोखिम भरे और ऐतिहासिक अभियान का उद्देश्य यह पता लगाना है कि मंगल ग्रह पर क्या कभी जीवन था। ये कोशिश लाल ग्रह पर मनुष्य को बसाने की उम्मीदों को लेकर बेहद अहम कदम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed