{"_id":"6516a936087a76b4140c5fdb","slug":"seattle-police-officer-who-joked-after-indian-student-s-death-taken-off-patrol-duty-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Seattle: भारतीय छात्रा की मौत के बाद मजाक करने वाले पुलिस अधिकारी को गश्त ड्यूटी से हटाया गया, जानें पूरी बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Seattle: भारतीय छात्रा की मौत के बाद मजाक करने वाले पुलिस अधिकारी को गश्त ड्यूटी से हटाया गया, जानें पूरी बात
Fri, 29 Sep 2023 04:08 PM IST
कुमार विवेक
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 29 Sep 2023 04:08 PM IST
सार
पुलिस विभाग ने इस महीने की शुरुआत में एक बॉडी-कैम से फुटेज जारी किया था, जिसमें ऑडरर को घातक दुर्घटना के बारे में हंसी मजाक करते हुए देखा जा सकता है। पहले पुलिस ने ऐसे किसी भी निहितार्थ को खारिज कर दिया था कि मामले में एक अन्य अधिकारी केविन डेव की गलती हो सकती है या आपराधिक जांच की आवश्यकता है।
विज्ञापन
जाह्नवी कंडुला
- फोटो : Social Media
विस्तार
सिएटल पुलिस के एक अधिकारी को गश्त ड्यूटी से हटा दिया गया है, उस पर इस साल की शुरुआत में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा की भयावह मौत के बारे में मजाक या जोक करने का आरोप है। जाह्नवी कंडुला की जनवरी में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पुलिस कार की चपेट में आने से मौत हो गई थी। द सिएटल टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विभाग ने गुरुवार को ईमेल से पुष्टि की कि अधिकारी डैनियल ऑडरर को प्रशासनिक रूप से एक गैर-परिचालन पद पर फिर से नियुक्त किया गया है। ऑडरर एसपीडी के यातायात दस्ते के सदस्य और सिएटल पुलिस ऑफिसर्स गिल्ड के उपाध्यक्ष थे।
विज्ञापन
पुलिस विभाग ने इस महीने की शुरुआत में एक बॉडी-कैम से फुटेज जारी किया था, जिसमें ऑडरर को घातक दुर्घटना के बारे में हंसी मजाक करते हुए देखा जा सकता है। पहले पुलिस ने ऐसे किसी भी निहितार्थ को खारिज कर दिया था कि मामले में एक अन्य अधिकारी केविन डेव की गलती हो सकती है या आपराधिक जांच की आवश्यकता है।
विज्ञापन
डेव 23 मील प्रति घंटे के क्षेत्र में 74 मील प्रति घंटे (लगभग 119 किमी प्रति घंटे) की गति से ओवरडोज और ड्राइविंग की रिपोर्ट के बाद प्रतिक्रिया दे रहे थे तभी, कंडुला गाड़ी की चपेट में आ गई जिसे 25 फीट से अधिक दूर जाकर गिरी। वीडियो फुटेज में जांच में शामिल ऑडरर को कंडुला को 'नियमित व्यक्ति' बताते हुए दिखाया गया है और सुझाव दिया गया है कि विभाग को 'चेक लिखने' चाहिए। 11000 डॉलर का चेका। उन्होंने कंडुला की उम्र को गलत बताते हुए कहा उसकी उम्र 26 साल थी।
विज्ञापन
लगभग 15 दिन पहले, सिएटल सामुदायिक पुलिस आयोग ने शहर के पुलिस प्रमुख को ऑडरर को ड्यूटी से मुक्त करने और उनके वेतन को रोकने की सिफारिश की थी। इससे पहले पिछले हफ्ते हिंदू समुदाय के करीब 25 सदस्यों ने डेनी पार्क में आसमान में बादल छाए रहने के बीच कंडुला के लिए प्रार्थना समारोह का आयोजन किया था। सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने इस महीने की शुरुआत में कंडुला की मौत से निपटने के तरीके पर चिंता जताई थी और इसे 'बेहद परेशान करने वाला' बताया था।
उन्होंने कहा, 'हमने इस दुखद मामले में शामिल लोगों के खिलाफ गहन जांच और कार्रवाई के लिए इसे सिएटल और वाशिंगटन राज्य में स्थानीय अधिकारियों के साथ-साथ वाशिंगटन डीसी में वरिष्ठ अधिकारियों के सामने मजबूती से उठाया है। वाणिज्य दूतावास और दूतावास सभी संबंधित अधिकारियों के साथ इस मामले पर बारीकी से नजर रख रहा है।