फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   SCO Summit: 3 superpowers one platform PM Modi, Vladimir Putin and Xi Jinping seen together Amid US Tariffs

SCO Summit: एक मंच पर तीन महाशक्तियां; साथ नजर आए PM मोदी, पुतिन और जिनपिंग, दुनिया ने देखी सबसे दमदार तस्वीर

Mon, 01 Sep 2025 07:59 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 01 Sep 2025 07:59 AM IST
सार

चीन में एससीओ शिखर सम्मेलन की बैठक चल रही है। बैठक से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन चर्चा करते दिखाई दिए। 25वें एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए विभिन्न राष्ट्राध्यक्ष चीन के तियानजिन में मौजूद हैं।

विज्ञापन
SCO Summit: 3 superpowers one platform PM Modi, Vladimir Putin and Xi Jinping seen together Amid US Tariffs
एक मंच पर पुतिन, पीएम मोदी और जिनपिंग - फोटो : ANI

विस्तार

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के मंच से सोमवार को एक बेहद ताकतवर तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर ने एक ओर अमेरिका के मनमाने टैरिफ के रवैये को आईना दिखाया तो दूसरी ओर दुनिया को बताया कि भारत के पास डोनाल्ड ट्रंप की हर रणनीति का काट है।

विज्ञापन

 


ग्रुप फोटो सेशन से पहले साथ नजर आए

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन के तियानजिन में एससीओ शिखर सम्मेलन में ग्रुप फोटो सेशन से पहले साथ नजर आए। इस दौरान तीनों ही नेता हसंते और ठहाके लगाते नजर आए। पीएम मोदी ने पुतिन का हाथ पकड़ रखा था और जिनपिंग दोनों से बातें कर रहे थे। इस दौरान तीनों ही नेता ठहाके लगाकर हंसते दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

SCO Summit: 3 superpowers one platform PM Modi, Vladimir Putin and Xi Jinping seen together Amid US Tariffs
एससीओ समिट के दौरान पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन और जिनपिंग - फोटो : ANI

शिखर बैठक सोमवार को तियानजिन में शुरू
इससे पहले 10 सदस्यीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की शिखर बैठक सोमवार को तियानजिन में शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगठन के अन्य नेताओं के साथ समूह की भावी दिशा तय करने के लिए एक दिवसीय विचार-विमर्श शुरू किया। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नेताओं का स्वागत किया। 25वें शिखर सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत रविवार रात शी जिनपिंग की ओर से आयोजित एक विशाल भोज के साथ हुई। इसमें अन्य लोगों के अलावा प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल हुए।

एससीओ समूह का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन
इस वर्ष के शिखर सम्मेलन को एससीओ समूह का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन बताया गया, क्योंकि इस वर्ष इस संगठन की अध्यक्षता कर रहे चीन ने एससीओ प्लस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 20 विदेशी नेताओं और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित 10 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को आमंत्रित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed