{"_id":"6382a9a6d78280078a02590a","slug":"scientists-revived-the-virus-after-48500-years-trapped-in-siberian-permafrost","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virus: वैज्ञानिकों ने 48500 साल से साइबेरिया की बर्फ में सो रहे वायरस को किया पुनर्जीवित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Virus: वैज्ञानिकों ने 48500 साल से साइबेरिया की बर्फ में सो रहे वायरस को किया पुनर्जीवित
Sun, 27 Nov 2022 05:35 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, क्रास्नोयार्स्क
एजेंसी, क्रास्नोयार्स्क
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 27 Nov 2022 05:35 AM IST
सार
वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस तरह से जलवायु परिवर्तन के बर्फ तेजी से पिघल रही है, ऐसे में अचानक वायरस का संक्रमण फैलेगा तो खतरा ज्यादा होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबेरिया के पर्माफ्रॉस्ट बर्फ में 48,500 साल से सो रहे कई वायरस को वैज्ञानिकों ने पुनर्जीवित किया है। ये सभी रूस के सुदूर पूर्वी इलाके में स्थित साइबेरिया के पर्माफ्रॉस्ट से पांच अलग-अलग प्रजातियों से संबंध रखते हैं। इनका नाम मेगावायरस मैमथ है। ये वायरस उस दौर के हैं, जब साइबेरिया में हाथियों के पूर्वज मैमथ घूमते थे। वह हिमयुग का समय था। हिमयुग के समय से साइबेरिया के पर्माफ्रॉस्ट बर्फ में कई वायरस दबे हैं।
विज्ञापन
अचानक वायरस का संक्रमण फैलेगा तो खतरा ज्यादा होगा
वैज्ञानिकों ने इनमें से कुछ को निकालकर जिंदा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस तरह से जलवायु परिवर्तन के बर्फ तेजी से पिघल रही है, ऐसे में अचानक वायरस का संक्रमण फैलेगा तो खतरा ज्यादा होगा। इसलिए पहले ही इन वायरसों को खोजकर उनकी स्टडी कर लेना चाहते हैं, ताकि उनके संक्रमण से बचने का तरीका खोजा जा सके।
विज्ञापन
इसी कड़ी में सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। इनमें से कुछ वायरस 48,500 साल पुराने हैं। तब से लेकर अब तक ये बर्फ में दबे सो रहे थे। लेकिन अब ये जाग गए हैं। इनमें से जो तीन वायरस सबसे नए हैं। उनकी उम्र 27 हजार साल है।
विज्ञापन
बर्फ में मृत मिले साइबेरियन भेड़िये के पेट से दो नए वायरसों को खोजा गया है
इन वायरसों को मैमथ के मल से हासिल किया गया है, जो मैमथ के बालों में लिपटा हुआ था। बर्फ में जमा हुआ था। इन्हें नाम दिया गया है- मेगावायरस मैमथ, पिथोवायरस मैमथ और पैंडोरावायरस मैमथ। इसके अलावा बर्फ में मृत मिले साइबेरियन भेड़िये के पेट से दो नए वायरसों को खोजा गया है। इनका नाम है पैकमैनवायरस लुपुस और पैंडोरावायरस लुपुस है।