{"_id":"5eb35e9613bee362f61267c6","slug":"scientists-discovered-the-black-hole-nearest-to-earth","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिकों ने खोजा पृथ्वी के सबसे करीब ब्लैकहोल, बताया 1000 प्रकाश वर्ष की दूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वैज्ञानिकों ने खोजा पृथ्वी के सबसे करीब ब्लैकहोल, बताया 1000 प्रकाश वर्ष की दूरी
Thu, 07 May 2020 06:34 AM IST
Rajeev Rai
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 07 May 2020 06:34 AM IST
विज्ञापन
ब्लैकहोल
- फोटो : social media
यूरोपीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से 1000 प्रकाश वर्ष दूर एक नए ब्लैकहोल की खोज की है। यह अब तक का ज्ञात पृथ्वी से सबसे करीब ब्लैकहोल है। इसके इर्द-गिर्द दो तारों को झिलमिलाते देखा जा सकता है। खगोलविदों की भाषा में बात करें तो यह आकाशगंगा में हमारा पड़ोसी है।
विज्ञापन
यूरोपीय खगोलशास्त्री थॉमस रिविनस ने बताया कि इससे पहले पृथ्वी का सबसे करीब ब्लैकहोल 3200 प्रकाश वर्ष की दूरी पर था। नया ब्लैक होल दक्षिणी गोलार्ध में टेलीस्कोपियम तारामंडल का हिस्सा है। वैज्ञानिकों ने जर्नल एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स में छपे अध्ययन में बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि इसके आसपास और भी ब्लैकहोल मिल सकते हैं। इस नए ब्लैकहोल का व्यास 25 मील (करीब 40 किलोमीटर) हो सकता है।
विज्ञापन